Move to Jagran APP

मकान की दीवार में लगाया कूमल, एक लाख की नगदी समेत साढ़े पांच लाख की चोरी Aligarh News

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के गांव खिरीरी मस्तीपुर में कूमल लगाकर अज्ञात चोरों ने एक लाख नगदी व चार लाख के जेबरात सहित करीब साढ़े पांच लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Sun, 03 Oct 2021 11:48 AM (IST)Updated: Sun, 03 Oct 2021 11:48 AM (IST)
गांव खिरीरी मस्तीपुर में जेबरात सहित साढ़े पांच लाख रूपये का सामान चोरी हो गई।

अलीगढ़, संवाद सूत्र। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के गांव खिरीरी मस्तीपुर में कूमल लगाकर अज्ञात चोरों ने एक लाख नगदी व चार लाख के जेबरात सहित करीब साढ़े पांच लाख रूपये का सामान चोरी कर ले गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़िता ने अज्ञात चारों के खिलाफ तहरीर दी है।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव खिरीरी मस्तीपुर निवासी रेखा देवी पत्नी देवेन्द्र कुमार रोजाना की तरह शनिवार की रात को अपने घर के अांगन में छोटे-छोटे बच्चों के साथ सो रही थी। महिला का पति बाहर रहकर ड्राईवरी करता है। देर रात को अज्ञात चाेर ने घर के पीछे की दीवार में कूमल लगाकर घर में घुस आये और एक कमरे में रखा तीन बक्साओं के ताले तोड़कर करीब 4 लाख के जेबर व कपड़े, पीतल, फूल के बर्तन तथा एक बक्सा में रखे एक लाख रूपये नगदी सहित करीब साढ़े पांच लाख का सामान चोरी कर ले गये। रविवार की सुबह पांच बजे जगार होने पर पीड़िता ने देखा तो घर के एक कमरे में रखे तीनों बक्सों के ताले टूटे पड़े थे और सारा सामान विखरा पड़ा था। यह सब देखकर महिला के होश उड़ गये। महिला ने रोते हुए शोर मचाया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग आ गये। और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है। महिला ने अज्ञात चाेराें के खिलाफ तहरीर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.