Move to Jagran APP

दो पक्षों में मारपीट में महिला का सिर फूटा, पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल Aligarh news

क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ में बुधवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने पथराव कर दिया। घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। इसमें एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 05:55 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 05:55 PM (IST)
दो पक्षों में मारपीट में महिला का सिर फूटा, पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल Aligarh news
सोमवार रात को गालीगलौज का विरोध करने पर विवाद हुआ था।

अलीगढ़, जेएनएन : क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ में बुधवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट हुई। आरोप है कि एक पक्ष ने पथराव कर दिया। घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। इसमें एक महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों पक्षों के बीच सोमवार की रात को भी गालीगलौज का विरोध करने पर विवाद हुआ था। पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाकर एक पक्ष की महिलाएं बुधवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंच गई। हालांकि पुलिस ने रात में ही मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों पक्षों से पांच लोग हिरासत में हैं। 

loksabha election banner

थप्‍पड़ मारने के बाद बढ़़ा़ विवाद 

क्वार्सी थाना क्षेत्र के जीवनगढ़ गली नंबर आठ में असगर और अली हसन का मकान आसपास है। सोमवार  की रात को अली हसन की पत्नी कपड़े धो रही थीं, तभी अफसर अली के लड़के गालीगलौज कर रहे थे। इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। अली हसन पक्ष के एक युवक ने दूसरे पक्ष के युवक को थप्पड़ मार दिया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए। दोनों में मारपीट हुई। पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को मामले में मुकदमा दर्ज करके एक युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, मुकदमा दर्ज होने के विरोध में बुधवार सुबह फिर से अफसर अली पक्ष के लोगों ने विरोध किया। छत से गालीगलौज करने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो पथराव कर दिया। आरोप है कि घर में घुसकर महिलाओं को पीटा। एक महिला के सिर में लोहे की बाल मारी, जिसे गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें चार-पांच लोगों के चोट आई है। इसके बाद अली हसन की रिश्तेदार रफीकन, सितारा आदि महिलाएं एसएसपी दफ्तर पहुंच गईं। रफीकन ने कहा कि पुलिस ने रात में युवक को हिरासत में लेकर छोड़ दिया।

पहले भी हो चुके हैं विवाद

सीओ सिविल लाइन अनिल समानिया ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हो चुके हैं। सोमवार रात को गालीगलौज का विरोध करने पर विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष ने तहरीर दी थी, जिस पर मुकदमा दर्ज है। बुधवार सुबह फिर विवाद हुआ है। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार करके शांतिभंग में जेल भेजा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.