विकास को तरस गयीं आंखिया, अब विकास नही तो वोट नहीं
अलीगढ़ जागरण संवाददाता। धनीपुर ब्लॉक जलाली क्षेत्र के शाहजहांपुर ताजपुर ग्राम पंचायत के नगला उचें में ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार के बैनर टांग दिये गए। शनिवार को ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया।
अलीगढ़, जागरण संवाददाता। धनीपुर ब्लॉक, जलाली क्षेत्र के शाहजहांपुर ताजपुर ग्राम पंचायत के नगला उचें में ग्रामीणों द्वारा चुनाव बहिष्कार के बैनर टांग दिये गए। शनिवार को ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया। क्षेत्र का विकास कौन नही चाहेगा कस्बा हो या गांव वहाँ रहने वालों की मांग हर तरह की सुविधाओं की होती है। चुनाव के समय विकास को सपने पूरे करने के वायदे तक होते है, लेकिन आज तक नगला ऊँचे के लोग विकास के नाम पर अपने को ठगा सा महसूस कर रहे है। ग्रामवासियों का कहना है पूरे 5 साल में किसी जनप्रतिनिधि ने गांव की सुध नही ली। लोगों का कहना है इस बार वोट मांगने नेता जी आएंगे तो गांव में घुसने नही देंगे। गांव के दलवीर सिंह ने बताया पूरे पांच साल के कार्यकाल में विधायक एक बार भी गांव नही आये। गांव में आज भी बड़ा मुद्दा बिजली का ना होना है। गांव में कच्ची सड़कें है पानी निकासी को नाली नही है। नगला ऊँचे के लोगों में नेताओं के प्रति खासी नाराजगी है।
इनका कहना है
इस बार सभी गांव वालों ने मिलकर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है।इस बार हम किसी को वोट नही देंगे। रामेश्वर बघेल निवासी नगला ऊँचे
पिछले पांच वर्षों में क्षेत्रीय विधायक गांव में नही झांके पिछले चुनाव के समय गांव को बिजली दिलाने का वायदा किया था पांच साल बाद भी गांव को बिजली नही मिली।
दलवीर सिंह निवासी नगला ऊँचे
विकास के नाम पर गांव वाले अपने को ठगा महसूस कर रहे है। इस बार पूरा गांव चुनाव का बहिष्कार करेगा।
राकेश कुमार निवासी नगला ऊँचे