Move to Jagran APP

अलीगढ़ में पक्षियों की जिंदगी बचाने की दायित्व संस्था ने संभाली जिम्मेदारी Aligarh news

भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों को प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है लेकिन पक्षियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 16 Jun 2021 10:00 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jun 2021 10:04 AM (IST)
अलीगढ़ में पक्षियों की जिंदगी बचाने की दायित्व संस्था ने संभाली जिम्मेदारी Aligarh news
दायित्व संस्था ने पक्षियों को बचाने की जिम्मेदारी ली है।

अलीगढ़, जेएनएन ।  भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है, लेकिन पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। कई बार पक्षियों की पानी न मिलने के कारण मौत भी हो जाती है। ऐसे मुसीबत भरे समय में दायित्व संस्था ने पक्षियों को बचाने की जिम्मेदारी ली है।

loksabha election banner

11 दिवसीय फीड बर्डस सेव बर्डर्स अभियान

संस्था की ओर से 11 दिवसीय फीड बर्डस सेव बर्ड्स अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अब तक तीन दिन गुजर चुके हैं। इसमें संस्था की ओर से हर रोज दर्जनों स्थानों पर दानी पानी रखा जाता है। प्रशासन से लेकर नगर निगम तक के अफसर इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। हर कोई इस अभियान की तारीफ कर रहा है। संस्था की सचिव कल्पना सिंह जादौन ने बताया कि 11 दिवसीय फीड बर्ड्स सेव बर्ड्स अभियान की रविवार से शुरू हुई थी। हर दिन एक जिम्मेदार व्यक्ति को कार्यक्रम में अतिथि बनाया जाता है। इसके तहत दर्जनों स्थानों पानी व दाना परोसा जाता है। सकाेरों की व्यवस्था भी संस्था ही करती है। कल्पना सिंह के साथ इस सामाजिक कार्य में अलीगढ़ हेल्पलाइन के राज सक्सेना, लोकवाणी के प्रभारी ज्ञानेश शर्मा, हिमांशु रावत,नितिन गुप्ता,जसपाल सिंह,अनमोल अरोरा, अंकित भारद्वाज,गौरव अग्रवाल,सतेंद्र कुमार,आयुष सिंह भी भरपूर सहयोग कर रहे हैं। अगले हफ्ते तक यह अभियान चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.