Move to Jagran APP

हाथरस में युवक की हत्या, चेहरा विकृत होने के चलते कपड़ों से की गई पहचान

सादाबाद क्षेत्र के गांव बिसावर में गुरुवार रात बड़ी वारदात हुई। होली खेलकर घर से घूमने निकले बिसावर निवासी दिलीप (36) पुत्र जवाहर सिंह की हत्या कर दी गई।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:32 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 07:16 PM (IST)
हाथरस में युवक  की हत्या, चेहरा विकृत होने के चलते कपड़ों से की गई पहचान
हाथरस में युवक की हत्या, चेहरा विकृत होने के चलते कपड़ों से की गई पहचान

हाथरस (जेएनएन)। जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव बिसावर में गुरुवार रात बड़ी वारदात हुई। होली खेलकर घर से घूमने निकले बिसावर निवासी दिलीप (36) पुत्र जवाहर सिंह की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चेहरा विकृत कर दिया, जिसके चलते कपड़ों से पहचान की गई। बाजू काट दी। हत्या का कारण व  हत्यारों का पता लगाने  में पुलिस जुटी हुई है।वहीं, वारदात की  सूचना के बाद  मौके  पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। गांव में भी आक्रोश है।  लोगों  ने पुलिस से हत्यारों का पता  लगाने  की मांग की है। इसके लिए लोगों  ने  पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

loksabha election banner

दोपहर  में  होली  की मस्ती  में डूबा था दिलीप

बिसावर निवासी दिलीप सुबह से ही होली खेल रहा था। दोपहर बाद तक होली की मस्ती में डूबा था। इसके बाद घर आया और नहाने व खाने के बाद वह देर शाम घर से घूमने के लिए निकला, लेकिन रात तक नहीं लौटा। इससे चिंतित परिजनों ने तलाश शुरू की। आसपड़ोस में जानकारी की गई, लेकिन कुछ पता न चला। रिश्तेदारों के यहां से भी कोई जानकारी न होने का जवाब मिला। देर रात तक परिजन व गांव  के लोग उसकी तलाश में लगे रहे।

सुबह हुई जानकारी

देर रात तक तलाश के बाद सुबह से फिर तलाश शुरू की गई। सुबह सात बजे दिलीप की बाइक मथुरा मार्ग पर पड़ी होने की जानकारी मिली। परिजन वहां पहुंच गए। बाइक शनिदेव मंदिर के पास पड़ी थी। इसके आसपास के क्षेत्र में तलाश की गई तो कुछ दूरी पर सादाबाद -मथुरा मार्ग पर शव क्षत-विक्षत शव मिला। शरीर पर कई जगह चोट थी। बाजू कटी थी। चेहरा विकृत था। कपड़ो से पहचान हो सकी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

गांव में आक्रोश

हत्या की खबर कुछ ही देर में इलाके में फैल गई। गांव के लोग मौके पर पहुंच गए, जिनमें भारी आक्रोश था। परिजनों ने किसी से कोई रंजिश न होने की बात कही है। गांव के लोगों ने पुलिस अधिकारियों मुलाकात कर हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.