Hariyali Teej Festival : सावन का महीना पवन करे शोर.... Aligarh news
श्री अग्रवाल परिषद का रामघाट रोड स्थित होटल आर्किड ब्ल्यू में हरियाली तीज महोत्सव में ब्रज की संस्कृति की सप्तरंगी छठा बिखरी। महिलाओं ने श्रवणमास से जुड़े गीतों पर जमकर नृत्य किया। अंजू मोरनी ने गीत सावन का महीना पवन करे शोर जब गाया तो सभी झूम उठे।
अलीगढ़, जेएनएन। श्री अग्रवाल परिषद का रामघाट रोड स्थित होटल आर्किड ब्ल्यू में हरियाली तीज महोत्सव में ब्रज की संस्कृति की सप्तरंगी छठा बिखरी। महिलाओं ने श्रवणमास से जुड़े गीतों पर जमकर नृत्य किया। अंजू मोरनी ने गीत सावन का महीना पवन करे शोर जब गाया, तो इस पर बड़े व बच्चे सभी झूम उठे। इस बीच एक से बढ़कर एक मल्हारों की प्रस्तुति देकर महिलाओं ने बाह-वाही लूटी। महोत्सव का शुभारंभ परिषद के अध्यक्ष पवन मोरनी, महामंत्री नवीन नारायण, कोषाध्यक्ष पुनीत जिंदल, संस्थापक उपेंद्र सिंघल ने संयुक्त रुप से किया। मीडिया प्रभारी अमित अग्रवाल, सहमीडिया प्रभारी नरेंद्र अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, गौरव गोपाल, संजय बंसल ने महाराज अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया।
तीज महोत्सव पर डाला प्रकाश
महोत्सव संयोजक अंजना बंसल, श्वेता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल व रुचि अग्रवाल ने अपनी प्रस्तुति दी। महिलाओं ने हरे परिधानों में भाग लेकर तीज महोत्सव की महत्सवा पर प्रकाश डाला। मेहंदी प्रतियोगिता, सावन के गीत, कपल गेम, तीज क्विन प्रतियोगिता, हाउजी, नाट्य मंचन में प्रतिभागियों ने अपने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। बच्चों ने मनमोहक डांस की प्रस्तुति दी। समय पर आने वाले सदस्यों को समयबद्धता पुरस्कारभी दिए गए। महिलाओं ने मिलकर सावन की मल्हार गायीं। इस मौके पर गुनीका सिंघल, शिखा जिंदल, रचना गोयल, अंजू अग्रवाल, लता इकरी, गीतिका टाइल्स, आरती, रेनू अग्रवाल ,अर्चना जिंदल, गीता मित्तल, नम्रता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, अंजू, भरत आदि ने मौजूद थे।