Move to Jagran APP

स्कूल का ग्रेड दिलाएगा गुरुजनों को सम्मान, कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए शासन से व्यवस्था Aligarh news

अलीगढ़ जागरण संवाददाता । कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधारने के लिए अब शासनस्तर से मूल्यांकन कर ग्रेडिंग होगी। राज्य या राष्ट्र स्तर पर सम्मान के लिए बनने वाली शिक्षकों की सूची में इस ग्रेड को भी आधार माना जाएगा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 29 Sep 2021 12:46 PM (IST)Updated: Wed, 29 Sep 2021 12:47 PM (IST)
स्कूल का ग्रेड दिलाएगा गुरुजनों को सम्मान, कक्षा एक से आठ तक के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए शासन से व्यवस्था Aligarh news
कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधारने के लिए अब शासनस्तर से मूल्यांकन कर ग्रेडिंग होगी।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता ।  कक्षा एक से आठवीं तक के सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता सुधारने के लिए अब शासनस्तर से मूल्यांकन कर ग्रेडिंग होगी। राज्य या राष्ट्र स्तर पर सम्मान के लिए बनने वाली शिक्षकों की सूची में इस ग्रेड को भी आधार माना जाएगा। उत्कृष्ट कार्य कराने वाले शिक्षकों को विद्यालय स्तर पर भी सम्मान मिलेगा।

loksabha election banner

शासन की ओर से 18 बिंदुओं का मानक तय

शासन की ओर से 18 बिंदुुुुुओं का मानक तय किया गया है। इसके आधार पर विद्यालय की गुणवत्ता जांची जाएगी। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, साफ-सफाई, अनुशासन और प्रेरक एप की स्थिति को देखा जाएगा। साथ ही स्कूल में बच्चों की उपस्थिति, कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन, शिक्षकों की कार्यपद्धति, विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान आदि बिंंदुओ पर रिपोर्ट तैयार होगी। फिर विद्यालयों की व्यवस्था परखते हुए उसकी ग्रेडिंग की जाएगी। बीएसए सत्येंद्र कुमार ढाका ने बताया कि 18 बिंदुुुुओं पर विद्यालयों की जांच कर, इसी के आधार पर पर गुणवत्ता का मूल्यांकन होगा। शासनस्तर से शैक्षिक व ढांचागत गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ये प्रयास किया गया है। उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। इससे अन्य शिक्षक भी प्रेरित होंगे।

भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन

अलीगढ़ । दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वतन आएगी, पंक्तियों के जरिए सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (यूपी पुलिस) विद्यार्णव शर्मा ने अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर उनको नमन किया। उनहोंने कहा कि धन्य हैं माता विद्यावती और पिता सरदार किशन सिंह जिन्होंने ऐसे वीर क्रांतिकारी को जन्म दिया जिसने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिला दीं।बताया कि उनके दादा सरदार अर्जुन सिंह जिनका यज्ञोपवीत संस्कार स्वामी दयानंद सरस्वती ने किया। सरदार अर्जुन सिंह उन भाग्यशाली लोगों में थे जिन्हें यज्ञोपवीत स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने हाथों से पहनाया। 1931 को भगत सिंह को फांसी दे दी गई। उनकी फांसी के बाद भगत सिंह के छोटे भाई सरदार कुलतार सिंह सहारनपुर आ गए थे। मां विद्यावती भी बहुत दिन तक सहारनपुर में रहीं। विद्यार्णव ने बताया कि उनके बड़े भाई पद्मश्री, भारत भूषण सरदार कुलतार सिंह के पुत्र सरदार जोरावर सिंह (भगत सिंह के भतीजे) के बाजोरिया इंटर कालेज में उनके सहपाठी थे। उनके घर पर उन्होंने अनेक बार मां विद्यावती से आशीर्वाद लिया। मां विद्यावती ने उन्हें गले भी लगाया, ये उनके किसी बड़े पुण्य का प्रतिफल था। युगद्रष्टा अमर शहीद भगत सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनको व देश के अमर शहीदों को शत-शत नमन। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.