Move to Jagran APP

बालिकाओं ने मैरी कॉम के जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मविश्ववास को ऊंचा रखने का लिया संकल्प Aligarh news

कार्यक्रम में बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कल्पना चावला ग्रुप ने प्रथम व रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शोभा शिवा व शिवानी तनु ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 03:06 PM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 03:06 PM (IST)
बालिकाओं ने मैरी कॉम के जीवन से प्रेरणा लेकर आत्मविश्ववास को ऊंचा रखने का लिया संकल्प Aligarh news
परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव नौगवां में बॉक्सिंग में छह बार विश्व चेम्पियन पद्मश्री मैरी कॉम का जन्मदिवस मनाया।

अलीगढ़, जेएनएन : परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा गांव नौगवां में बॉक्सिंग में छह बार विश्व चेम्पियन पद्मश्री मैरी कॉम का जन्मदिवस मनाया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने खूब बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।कार्यक्रम में बालिकाओं की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कल्पना चावला ग्रुप ने प्रथम व रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में शोभा, शिवा व शिवानी, तनु ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। आसमा मलिक व त्रिभुवन शर्मा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

loksabha election banner

विभिन्‍न प्रतियोगिताओं का आयोजन

संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने कहा कि  मैरी कॉम का जन्म एक मार्च 1973 को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गरीब किसान परिवार में हुआ था। बचपन से ही उनकी रुचि खिलाड़ी बनने की थी। उनके मन में बॉक्सिंग का आकर्षण 1999 में उस समय हुआ जब उन्होंने खुमान लम्पक स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में कुछ लड़कियों को बॉक्सिंग रिंग में लड़कों के साथ दांव-पेंच आजमाते देखा। 2001 में प्रथम बार नेशनल वुमन्स बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। अब तक वह 10 राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है। बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन करने के लिए भारत सरकार ने 2003 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया एवं 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2009 में भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना।

कविता पाठ का आयोजन

कवियित्री राधा चौधरी ने बालिकाओं को काव्यपाठ के माध्यम से अबला से सबला बनने का मंत्र बताया और कदमों में सारा जहां रख देंगे कविता सुनाई। बालिकाओं ने मैरी कॉम के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने आत्मविश्ववास को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर रमेश चंद्र, विनीत उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, नितिन, डॉली, दीक्षा शर्मा, रागिनी, समीक्षा ठाकुर, पूनम, तनु, काजल, मुस्कान, कीर्ती, कुमकुम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.