Move to Jagran APP

stay alert: सुबह मिली कोहरे की छाया फिर सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन Aligarh news

मौसम का मिजाज बुधवार को फिर बदल गया। धीरे धीरे हकोहरा सुबह से ही धुंध छाई है। सुबह से भी दस्तक दे रहा है। इसके चलते सुबह दृश्यता घट गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गंतव्य पर पहुंचना पड़ा।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 10:05 AM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 10:05 AM (IST)
stay alert:  सुबह मिली कोहरे की छाया फिर सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन Aligarh news
क्‍वार्सी चौराहे के पास कोहरे के बीच गुजरते वाहन

अलीगढ़, जेएनएन : मौसम का मिजाज बुधवार को फिर बदल गया। धीरे धीरे हकोहरा  सुबह से ही धुंध छाई है। सुबह से भी दस्तक दे रहा है। इसके चलते सुबह दृश्यता घट गई। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर गंतव्य पर पहुंचना पड़ा। बाद में हवा बहने लगी औए सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो कोहरा ओझल होता गया। हालांकि, अब ठिठुरन बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस है।

loksabha election banner

नौ बजे तक कांपते रहे लोग

बुधवार सुबह लोग सोकर उठे तो शहर में धुंध छाई हुई थी। हालांकि, सुबह करीब सात बजे सूर्य निकल आया, मगर 9 बजे के बाद भी ज्यादा गर्माहट नहीं आ पाई। सर्दी महसूस होने से लोग कांपते दिख रहे हैं।सार्वजनिक स्थलों पर लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं।अब बच्चों व बुजुर्गों को लोग बाहर भेजने से परहेज करने लगे हैं।। देहात में बाजार समय से खुलने शुरू हो गए हैं। कार्यालयों में चहल-पहल शुरू है। सुबह 9.30 बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी यात्री ठंड से दिक्कत महसूस करने लगे हैं। 

सांस के रोगी बाहर न निकले

चेस्ट फिजिशियन डॉ रूबीना राठी ने बताया कि वातावरण में कोहरा व प्रदुषण बढ़ रहा है। ये मौसम अस्थमा व अन्य सांस रोगियों के लिए नुकसानदायक है।  बुजुर्ग कोहरे में सुबह मोरनउँग वॉक की बजाय, घर में हल्का फुल्का व्यायाम कर सकते हैं या धूप निकलने के बाद बाहर निकले। छोटे बच्चों को गरम कपड़े पहनाएं। सर्द हवा से उन्हें परेशानी हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.