Move to Jagran APP

मारपीट के खिलाफ हड़ताल पर गए डॉक्टर, रामघाट रोड पर लगाया जाम Aligarh news

केके हॉस्पिटल में शुक्रवार को डॉक्टर व स्टाफ के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता व मारपीट के खिलाफ शहरभर के डॉक्टर सड़क पर उतर आए। आईएमए के आह्वान पर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकेर रामघाट रोड पर जाम लगा दिया है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 01:48 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 02:04 PM (IST)
दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकेर रामघाट रोड पर डाक्‍टरों ने जाम लगा दिया।

अलीगढ़, जेएनएन :  केके हॉस्पिटल में शुक्रवार को डॉक्टर व स्टाफ के साथ पुलिस द्वारा अभद्रता व मारपीट के खिलाफ शहरभर के  डॉक्टर सड़क पर उतर आए। आईएमए के आह्वान पर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकेर रामघाट रोड पर जाम लगा दिया है। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।

loksabha election banner

 

विधायक ने घटना की निंदा की

विधायक अनिल पाराशर ने कहा कि घटना निंदनीय है। हम हम और पूरा शहर। कितना? इसकी भर्त्सना करते हैं। जीवन बचाने वाले डॉक्टरों का सड़क पर आना वाकई चिंतनीय है। हम दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई कराएंगे।

विधायक ने दिया उचित कार्रवाई का भरोसा

विधायक अनिल पाराशर ने डॉक्टरों को समझाने पहुंचे डॉक्टरों ने विधायक से पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। लेकिन डॉक्टर फिर भी जाम खोलने को तैयार नहीं हुए हैं। वे तत्काल दोषी कर्मियों को सस्पेंड करने की मांग कर  रहे हैं।

महिला डाक्‍टरों ने दिया धरना  

इस दौरान  रामघाट रोड पर महिला डाक्‍टर भी धरने पर बैठ गयीं।  ने भी धरना दिया। इनके समर्थन में  प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन भी समर्थन में उतरी, मामले की जानकारी होने पर  एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और धरनारत डाक्‍टरों से वार्ता की।  इस दौरान क्वारसी थाना अध्यक्ष छोटेलाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अनिल समानिया भी मौके पर पहुंच कर डॉक्टरों को समझाने में जुट गए। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.