Move to Jagran APP

ठेकेदार को पड़ी नगर आयुक्‍त की फटकार तो निर्माण कार्य में आई रफ्तार, इन परियाेजनाओं का चल रहा काम

अलीगढ़ में स्‍मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही पर नगर आयुक्‍त गौरांग राठी नाराज दिखे। उन्‍होंने ठेकेदार को चेतावनी दी जिसका असर रहा कि काम में तेजी आ गयी है। निर्माण कार्यों का लगातार भौतिक सत्‍यापन हो रहा है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 07:10 AM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 07:16 AM (IST)
ठेकेदार को पड़ी नगर आयुक्‍त की फटकार तो निर्माण कार्य में आई रफ्तार, इन परियाेजनाओं का चल रहा काम
स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल शहर में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार सख्ती के बाद तेज हुई है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल शहर में निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार सख्ती के बाद तेज हुई है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन के अधिकारी अब आए दिन भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। परियोजनाओं का निरीक्षण कर कमियां भी निकाल रहे हैं। कार्यदायी संस्थाओं को समय से निर्माण कार्य पूरा न होने पर भुगतान रोकने की हिदायत भी दे रखी है।

loksabha election banner

ठेेकेदार को लगी थी फटकार

पिछले दिनों अचल सरोवर के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त गौरांग राठी ने निर्माण कार्य की धीमी गति पर ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई थी। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को कारण बताओ नोटिस भी दिया था। राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क के सुंदरीकरण और अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर के निर्माणाधीन भवन के निर्माण की गति भी धीमी मिली। तब नगर आयुक्त ने विकास कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए थे। इसका असर यह रहा है कि निर्माण कार्य तेजी से हाे रहे हैं।

स्‍मार्ट सिटी मिशन के तहत हो रहे कार्य

कोरोना पाजिटिव नगर आयुक्त व अलीगढ़ स्मार्ट सिटी के सीइओ गौरांग राठी स्वस्थ्य होने के बाद स्मार्ट सिटी के तहत किए जा रहे निर्माण कार्यों का नियमित निरीक्षण कर रहे हैं। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इन दिनों अचल ताल के सुंदरीकरण, तस्वीर महल चौराहा स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क के जीर्णोद्धार और बहुप्रतिक्षित लालडिग्गी स्थित अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर की भव्य बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देश पर एक टीम अचल ताल में कराए जा रहे निर्माण कार्य को देख रही है। नगर आयुक्त यहां पहले ही निरीक्षण कर चुके हैं। तब अचल ताल परिक्रमा मार्ग, पार्किंग, नौका विहार टिकट काउंटर, वीआइपी वेटिंग रूम के साथ-साथ मेनगेट पर चलाए जा रहे निर्माण कार्यों को भी देखा था। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित सभी अधिकारियों को तेजी से निर्माण कार्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए थे।

समय पर काम न होने पर जतायी नाराजगी

राजा महेंद्र सिंह पार्क में कराए जा रहे निर्माण कार्यों के 10 दिन में पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उनके सख्त रवैये के चलते परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। अलीगढ़ हैबिटेट सेंटर का इसी साल लोकार्पण करने की योजना है। अचल ताल का सुंदरीकरण भी साल के मध्य तक पूरा हो जाएगा। उधर, बारहद्वारी स्थित नगर निगम के पुराने कार्यालय में शापिंग कांप्लैक्स के निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। चुनाव बाद ही अधिकारी इस परियोजना का प्रस्ताव तैयार करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.