Move to Jagran APP

जिस महिला को तलाशती रही पुलिस व स्‍वजन, उसका शव नौ दिन बाद बैराज में मिला Aligarh news

इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर-ठठोई निवासी पिंकी पुत्री स्व. राजेंद्र सिंह अपनी ससुराल आंबेडकर नगर थाना जमुनापार (मथुरा) से नौ दिन पहले गायब हो गई थी। मंगलवार को उसका शव गोकुल वैराज पर यमुना नदी में मिला है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 10 Feb 2021 11:36 AM (IST)Updated: Wed, 10 Feb 2021 11:36 AM (IST)
जिस महिला को तलाशती रही पुलिस व स्‍वजन, उसका शव नौ दिन बाद बैराज में मिला Aligarh news
मथुरा निवासी यशपाल उर्फ योगेंद्र की पत्नी पिंकी की फाइल फोटो।

अलीगढ़, जेएनएन : इगलास कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर-ठठोई निवासी पिंकी पुत्री स्व. राजेंद्र सिंह अपनी ससुराल आंबेडकर नगर थाना जमुनापार (मथुरा) से नौ दिन पहले गायब हो गई थी। मंगलवार को उसका शव गोकुल वैराज पर यमुना नदी में मिला है। स्वजन ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

पिछले साल हुई थी शादी

गांव शाहपुर ठठोई निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसकी बहन पिंकी (22) की शादी यशपाल उर्फ योगेंद्र निवासी अंबेडकरनगर थाना जमुनापार (मथुरा) के साथ 25 मई 2020 को हुई थी। शादी के बाद से उसकी बहन को पति द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा था। कुछ दिन पहले पंचायत के बाद उसकी बहन ससुराल गई थी। एक फरवरी की सायं को सूचना मिली कि वह गायब हो गई है। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। इस संबंध में थाना जमुनापर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को गोकुल बैराज के समीप एक महिला का शव यमुना नदी में दिखा। सूचना पर पहुंची महावन पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे स्वजन ने मृतका की पहचान पिंकी के रुप में की। मायके पक्ष ने गांव में अंतिम संस्कार किया है। भाई ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। जमुनापार थाना निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि मायके पक्ष ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव का पोस्टमार्टम कराया है। हत्या की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.