Move to Jagran APP

अलीगढ़ के कालेज में मिला तेंदुआ पिंजड़े में कैद, मशक्‍कत के बाद मिली सफलता

उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कस्बा छर्रा स्थित निहाल सिंह इंटर कालेज में घुसे तेंदुआ को रेसक्‍यू टीम ने मशक्‍त के बाद पिंजड़े में कैद कर लिया। इसे पकड़ने के लिए आगरा से वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी। तेंदुुआ कालेज की दूसरी मंजिल पर था।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 04:03 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 07:18 PM (IST)
अलीगढ़ के कालेज में मिला तेंदुआ पिंजड़े में कैद,  मशक्‍कत के बाद मिली सफलता
तेंदुुआ कालेज की दूसरी मंजिल पर है। इसे पकड़ने के लिए कालेज परिसर में जाल बिछाया गया है।

अलीगढ़ जागरण संवाददाता। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के कस्बा छर्रा स्थित निहाल सिंह इंटर कालेज में घुसे तेंदुआ को रेसक्‍यू टीम ने मशक्‍त के बाद पिंजड़े में कैद कर लिया। इसे पकड़ने के लिए आगरा से वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी।

loksabha election banner

तेंदुुआ कालेज की दूसरी मंजिल पर था। इसे पकड़ने के लिए कालेज परिसर में जाल बिछाया गया है। साथ ही सीढ़ियों पर नीचे पिंजड़ा भी लगाया गया था। इसमें तेंदुए को कैद कर लिया गया। इसको लेकर अधिकारी बेहद उत्‍साहित हैं।

वन विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी मुस्‍तैद हैं। बेहोशी का इंजेक्शन वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम ने तैयार कर लिया है।

तेंदुआ पर कसा शिकंजा

जनपद अलीगढ़ में कस्बा छर्रा के बरौली स्थित चौ. निहाल सिंह इंटर कालेज में अर्धवार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। रोजना की तरह छात्र परीक्षा देने पहुंचे। कालेज की दूसरी मंजिल पर कमरा नं. 10 में हाईस्कूल की क्लास लगती है। परीक्षा देने के लिए क्लास में बैठने के लिए जैसे ही छात्र कमरे में घुसे, अंदर बैठे तेंदुएं ने छात्रों पर हमला कर दिया, जिससे ग्राम बरौली निवासी हाईस्कूल के छात्र लकी राज सिंह 15 पुत्र खगेन्द्र सिंह को झपट्टा मारते हुए तेंदुएं ने पंजों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चों में भगदड़ और चीख पुकार मच गई। किसी तरह बच्चों ने गिरते पड़ते भाग कर जान बचाई।

दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

कालेज प्रबंधक योगेस्वर सिंह ने बताया कि करीब 8:30 बजे जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस एवं वन विभाग को सूचित कर दिया है। पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची है। तेंदुआ द्वारा छात्र को घायल करने की खबर के चलते लोगों में हड़कंप और भय बना हुआ है। पुलिस वन विभाग की मदद से तेंदुआ को निकालने का प्रयास कर रही है। बरौली ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया है कि तड़के 5 बजे गांव में घूमते हुए तेंदुआ को देखा। लोगों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने खेतों में तेंदुआ को तलाश भी किया, परन्तु वहां से निकल गया। अतरौली रेंज प्रभारी विनयतोष शर्मा वनविभाग अतरौली रेंज की टीम के साथ स्‍कूल पहुंचे और तेंदुएं को पकड़ने की तैयारी में जुट गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.