एएमयू के महिला पालीटेक्निक में छात्राओं को पढ़ाया व्यवहार और आचरण का पाठ Aligarh news
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के महिला पालीटेक्निक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले छात्राओं के लिए आनलाइन ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों सहित उनके व्यवहार एवं आचरण से संबंधित नियमों आदि की जानकारी दी गई।
अलीगढ़, जेएनएन : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के महिला पालीटेक्निक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने वाले छात्राओं के लिए आनलाइन ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों सहित उनके व्यवहार एवं आचरण से संबंधित नियमों आदि की जानकारी दी गई।
दृढ़ संकल्प की आवश्यकता पर जोर : यूनिवर्सिटी वीमेंस पालिटेक्निक की प्रिंसिपल डा. सलमा शाहीन ने छात्राओं को सफलता प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक कौशल, समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वागत भाषण में उन्होंने छात्राओं से उनकी सर्वोत्तम क्षमताओं के अनुरूप ज्ञान और प्रशिक्षण प्राप्त करने का भी आग्रह किया। सैयदा शीरा मुईन ने नव प्रवेशित छात्राओं को इंफ्रास्ट्रक्चर और शैक्षणिक सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। तारिक अहमद ने छात्राओं को डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। आतिफा अकील ने संचालन व डा. एम अजमल कफील ने आभार जताया।
दो दिवसीय आनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के खलीक अहमद निजामी सेंटर फार कुरानिक स्टडीज के तत्वाधान में ‘पवित्र कुरान को हम कैसे समझेंः मानक और परामर्श’ विषय पर दो दिवसीय आनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए इस्लामिक अध्ययन केंद्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. जफर-उल-इस्लाम इस्लाही ने सेमिनार के मुख्य विषय और इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि कुरान को समझना आसान है परन्तु आवश्यकता है कि कुरान को समझने के सभी साधनों का उपयोग किया जाए।
प्रतिभागियों का जताया आभार : केंद्र के निदेशक प्रो अब्दुल रहीम किदवाई ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सेमिनार के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी के आयोजन सचिव डा. मुहम्मद मुबीन सलीम नदवी ने संगोष्ठी के प्रतिभागियों का आभार जताया। संचालन सहायक प्रोफेसर अयूब अकरम ने किया।