Move to Jagran APP

सेवा-समर्पण का लें संकल्प, आगे बढ़ते रहें Aligarh news

भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रांत के आतिथ्य में ओजोन क्लब अलीगढ़ में परिषद की क्षेत्रीय परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें उत्तर प्रदेश पश्चिम उत्तरांचल पश्चिम उत्तरांचल पूर्व रूहेलखंड पश्चिम रूहेलखंड पूर्व ब्रज प्रांतब्रज उत्तर प्रांत एवं हस्तिनापुर प्रांतों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 04:37 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 04:37 PM (IST)
सेवा-समर्पण का लें संकल्प, आगे बढ़ते रहें Aligarh news
प्रांतीय अध्यक्ष डा. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

अलीगढ़, जेएनएन। भारत विकास परिषद ब्रज उत्तर प्रांत के आतिथ्य में ओजोन क्लब अलीगढ़ में परिषद की क्षेत्रीय परिषद बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसमें उत्तर प्रदेश पश्चिम, उत्तरांचल पश्चिम, उत्तरांचल पूर्व, रूहेलखंड पश्चिम, रूहेलखंड पूर्व, ब्रज प्रांत,ब्रज उत्तर प्रांत एवं हस्तिनापुर प्रांतों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह संधू, राष्ट्रीय अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि महेश बाबू गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्यालय, विक्रांत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री क्षेत्र-दो, केशव दत्त गुप्ता, राष्ट्रीय चेयरमैन संपर्क का मार्गदर्शन मिला।

loksabha election banner

अतिथियों को स्‍मृति चिन्‍ह भेंट किए गए

कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील खेड़ा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि यह बैठक संगठन में नई ऊर्जा का संचार लगाएगी।

डा. तरूण शर्मा, राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री, नवीन कुमार, राष्ट्रीय मंत्री एवं कार्य क्रम समन्वयक, अनुराग दुबलिश राष्ट्रीय मंत्री, डा. नितिन दालभ राष्ट्रीय मंत्री, प्रवीण कुमार गर्ग राष्ट्रीय मंत्री वित्त ने प्रतिनिधियों को प्रेरित करने वाले शब्दों से सिंचित किया। सुंदर गणेश वंदना नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। मंचासीन दायित्वधारियों का स्वागत पटका पहना किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष डा. अनिल कुमार वार्ष्णेय ने सभी अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि अतिथियों का पाथेय हमें आगे बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करेगा। ब्रज उत्तर प्रांत की पत्रिका ब्रज उत्तरांजलि का विमोचन किया गया, प्रधान संपादक ज्योति मित्तल ने काफी कम समय में पत्रिका तैयार की थी। सभी ने उनके कार्य की प्रशंसा की। प्रांतीय महासचिव आरसी नरूला ने कहा कि सतत सेवा करना ही हमारा परम लक्ष्य है।

उत्‍तराजंली पत्रिका का विमोचन

प्रांतीय महिला संयोजिका रश्मि सिंह ने ब्रज उत्तरांजली पत्रिका के विमोचन का कार्य संपन्न कराया, उन्होंने कहा कि यह पत्रिका हम सबको प्रेरित करती रहेगी। डा. सुनील खेड़ा रीजनल चेयरमैन ने परिषद की नई नीतियों, अपेक्षाओं एवं कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। सर्व प्रथम परिवार, द्वितीय प्रोफेशन एवं तृतीय परिषद को देखें इन शब्दों से अभिसिंचित किया। कृष्ण तुला दान ,नृत्य नाटिका, हेम लता की टीम पूर्वा गर्ग, तुलसी वार्ष्णेय, मुस्कान वार्ष्णेय ने प्रस्तुति दी। ब्रज का सा आभास, पूरा सदन कृष्ण मय है गया। मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह संधू राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया। कहा कि भविष्य के कार्यों, उद्देश्यों, राष्ट्र हित में अग्रसर, समाज सेवा एवं मानवीयता कार्यों को वरीयता दें, जिससे अपना देश और समाज मजबूत हो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.