Move to Jagran APP

अलीगढ़ में किशोरी की हत्या में पड़ोसी गांव के किशोर पर शक, जांच में जुटी पुलिस

अकराबाद क्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस हत्यारे के करीब पहुंच गई है। बस कड़ियां जोड़ने का काम चल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:39 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 07:39 PM (IST)
अलीगढ़ में किशोरी की हत्या में पड़ोसी गांव के किशोर पर शक, जांच में जुटी पुलिस
अलीगढ़ में किशोरी की हत्या में पड़ोसी गांव के किशोर पर शक, जांच में जुटी पुलिस

जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : अकराबाद क्षेत्र में किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस हत्यारे के करीब पहुंच गई है। बस कड़ियां जोड़ने का काम चल रहा है। पूछताछ में बयान बदलने वाले पड़ोसी गांव के एक किशोर पर पुलिस का शक गहरा गया है। एसएसपी मुनिराज मंगलवार को चार घंटे घटनास्थल पर रहे।

loksabha election banner

अकराबाद क्षेत्र के एक गांव में रविवार शाम को किशोरी का शव उसके घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में मिला था। जिस खेत मे शव मिला, वहां 10-15 मीटर यानी करीब सौ वर्गगज की फसल तहस-नहस थी। इससे स्पष्ट है कि किशोरी ने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। पोस्टमार्टम में भी शरीर पर कई जगह खरोंच आई हैं। दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो सकी। संवेदनशील घटना को देखते हुए पुलिस की पांच टीम जांच में लगी हैं। रविवार को घटनास्थल के आसपास के खेत में काम कर रहे आधा दर्जन लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने पड़ोस के गांव के दो नाबालिगों को हिरासत में ले रखा है। इनमें एक 10 साल का है। दूसरे की उम्र 17 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, रविवार को दोनों खेत पर थे। बालक घर लौट आया था। किशोर खेत पर ही था। घटनास्थल की बारीकी की छानबीन पर कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जिनसे लग रहा है कि नाबालिग की भूमिका हत्या में रही होगी। नाबालिग उस वक्त खेत पर ही था। जब किशोरी आई तो वह नलकूप के किनारे मोबाइल चला रहा था। हो सकता है कि आवेश में आकर उसने घटना को अंजाम दिया हो। घंटों पूछताछ में भी उसने कोई ऐसी बात कबूली नहीं है, जिससे हत्या में उसकी भूमिका सामने आई हो। पुलिस भी इस संबंध में कुछ बताने से इन्कार कर रही है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे फिर एसएसपी गांव में पहुंचे। करीब ढाई बजे तक घटनास्थल पर रुके। आसपास लोगों से पूछताछ की। एसएसपी के बाद सीओ बरला व सीओ अतरौली की टीम ने घटनास्थल का करीब डेढ़ घंटे मुआयना किया। उनके जाने के बाद अकराबाद एसओ के साथ पुलिस टीम फिर घटनास्थल पर पहुंची। इन्होंने करीब डेढ़ घंटे छानबीन की। अकराबाद थाने में भी एसएसपी गए। एसएसपी मुनिराज ने कहा कि कई टीमें विभिन्न बिदुओं पर जांच कर रही हैं। कुछ मजबूत तथ्य मिले हैं, जिन पर काम चल रहा है। जल्द ही केस का पर्दाफाश होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.