weather report : बादलों के बीच लुकाछिपी खेलते रहे सूर्यदेव, लोग उमस से परेशान Aligarh news
शहर में रविवार को दिनभर बादलों की लुका-छिपी चलती रही। कभी सूरज भी अठखेलियां करता रहा जिससे लोग गर्मी से बेचैन होते रहे। देर रात हल्की आंधी के बीच रिमझिम बारिश हुई। हवा के ठंडे झोकों के चलते पहले गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई
अलीगढ़, जेएनएन । शहर में रविवार को दिनभर बादलों की लुका-छिपी चलती रही। कभी सूरज भी अठखेलियां करता रहा, जिससे लोग गर्मी से बेचैन होते रहे। देर रात हल्की आंधी के बीच रिमझिम बारिश हुई। हवा के ठंडे झोकों के चलते पहले गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई इसके बाद उमस भरी गर्मी ने लोगों को काफी परेशान किया। रिमझिम बारिश ने गर्मी और बढ़ा दी है।
अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक उछाल
पिछले चार दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक का उछाल आया है। सुबह से ही सूर्य देव के तेवर तीखे दिखाई पड़े। उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों की व्याकुलता बढ़ गई। स्कूल की छुट्टी होेने से छोटे बच्चों को गर्मी से काफी परेशान देखा गया। घरों में मौजूद पंखे, कूलर व एसी तक राहत नहीं दे पा रहे थे। परेशान लोगों की निगाहें आसमान की ओर टिकी हुई थीं कि झमाझम बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिल सके।