Aligarh news सूरज ने दिखाए तेवर, पसीने छुड़ा रही उमस Aligarh news
सूर्य देव ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वातावरण में छाई उमस लोगों के और पसीने छुड़ा रही है लेकिन अभी ठंडी पुरबा चलने से कुछ राहत मिल रही है। अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
अलीगढ़, जेएनएन । सूर्य देव ने सुबह से ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। वातावरण में छाई उमस लोगों के और पसीने छुड़ा रही है, लेकिन अभी ठंडी पुरबा चलने से कुछ राहत मिल रही है। अधिकतम 39 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताहांत गर्मी अपने पूरे शबाब पर होगी। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बारिश की आशंका
समुद्री तूफान की वजह से मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। सुबह सूरज नियमित समय पर निकल आया। आसमान साफ होने के कारण धूप में चुभन महसूस होने लगी। वातावरण में छाई उमस ने घर के अंदर ही नहीं, बाहर भी लोगों की हालत खस्ता कर दी। धीरे-धीरे पंखे अब गर्म हवा फेंकने लगे हैं। कई बार बिजली की लुकाछिपी से परेशानी और बढ़ जाती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों में आसमान पर फिर बादल छाए रहने से बूंदाबांदी व बारिश की आशंका है, लेकिन जून में गर्मी बहुत परेशान करने वाली है। पहले ही सप्ताह में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने का अनुमान है।
सेहत का रखे ख्याल
फिजीशियन डा. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि यह मौसम बैक्टीरिया के पनपने के अनुकूल है। यदि स्वच्छता एवं खानपान में एहतियात न बरती जाए तो उ ल्टी, दस्त, डायरिया, पीलिया जैसे संक्रमक रोग सेहत बिगाड़ सकते हैं। रात के बासी भोजन से परहेज करें। बच्चों का खास ख्याल रखना है। क्योंकि, बैक्टीरिया सबसे ज्यादा उन्हें ही प्रभावित करते हैं।