Aligarh Weather Forecast : धूप और हल्की ठंडी हवा ने मौसम को बनाया रूमानी,आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक लेने से बचें
बुधवार को हालात यह थे कि सुबह दस बजे तक बुजुर्ग छतों पर देखे गए। कामकाज खत्म करने के बाद महिलाएं भी छत पर नजर आईं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लेना चाहिए।
अलीगढ़, जेएनएन। हल्की ठंडी हवा और धूप ने मौसम को रूमानी बना दिया है। बुधवार को हालात यह थे कि सुबह दस बजे तक बुजुर्ग छतों पर देखे गए। कामकाज खत्म करने के बाद महिलाएं भी छत पर नजर आईं। चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लेना चाहिए।
ऐसे है अलीगढ़ में मौसम
बुधवार को सुबह से ही सर्द हवा के संग धूप खिल रही है। इससे वातावरण में चटख धूप के बावजूद नमी है, जिसने मौसम को रूमानी बना दिया। लोग हवा से बचाव करते हुए धूप का आनंद ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार गर्म आ रहा था। तापमान अधिक होने पर लोगों ने गर्म कपड़े उतार दिए। मौसम के मिजाज में परिवर्तन जारी है। मंगलवार को फिर मौसम बदला। सुबह से ही तेज ठंडी हवा के झोंके शरीर में सिहरन पैदा करने लगे। सुबह गुलाबी ठंड के बीच सूर्यदेव ने दर्शन दिए। लेकिन हवा का प्रकोप कम नहीं हुआ। ऐसा लगा कि ठंडी हवा और दो के बीच कोई शर्त लगी हो? गुनगुनी धूप से लोगों को अब आराम मिल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे ठंड फिर लौट कर आ रही हो। धूप चटख है, लेकिन ठंडी हवा चलने से अभी चुभ नहीं रही। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है, जो तीन दिन पहले 15 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ था।
आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक लेने से बचें
चिकित्सकों के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को अपनी जीवनशैली में बदलाव कर लेना चाहिए। खास तौर से खानपान पर विशेष ध्यान देना है। आइसक्रीम व कोल्डड्रिंक आदि अभी लेने से बचें। सुबह व रात की ठंड से बचकर रहना है। बाहर जाएं तो गरम कपड़े साथ जरूर रख लें , क्यूंकि रात में ऐसा मौसम नहीं रहेगा