Move to Jagran APP

ओम बिरला को देख बोले सुमंत, ऐसा लग रहा है भगवान राम सबरी के बेर खाने आए हों, जानिए ऐसा क्‍यों कहा Aligarh news

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का रविवार को अलीगढ़ में राष्ट्रीय अधिवेशन व महाकुंभ शुरू हो गया। आगरा के मेयर व इस अधिवेशन के चुनाव अधिकारी नवीन जैन ने 14वीं बार अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुमंत गुप्ता को निर्विरोध घोषित किया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 07 Feb 2021 05:24 PM (IST)Updated: Sun, 07 Feb 2021 05:24 PM (IST)
ओम बिरला को देख बोले सुमंत, ऐसा लग रहा है भगवान राम सबरी के बेर खाने आए हों, जानिए ऐसा क्‍यों कहा Aligarh news
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्‍ट्रीय अधिवेशन में बोलते राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सुमंत गुप्‍ता।

अलीगढ़, जेएनएन : अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद का रविवार को अलीगढ़ में राष्ट्रीय अधिवेशन व महाकुंभ शुरू हो गया। इसमें देशभर से वैश्य प्रतिनिधि शामिल हुुुुुुए। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। आगरा के मेयर व इस अधिवेशन के चुनाव अधिकारी नवीन जैन ने 14वीं बार अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर सुमंत गुप्ता को निर्विरोध घोषित किया। यह चुनाव शनिवार को हुआ यहां इसकी घोषणा रविवार को राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई है।

loksabha election banner

मोदी के नाम से कांपता है पाकिस्‍तान

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि, हम लोगों का बड़ा सौभाग्य है कि ओम बिरला इतने बड़े पद पर है। अब मोदी के नाम से पाकिस्तान कांपता है। अमित शाह ने धारा 370 खत्‍म कर इतिहास लिख दिया। अब हर देश वासी का सीना 56 इंच का हो गया। आजादी के बाद पहली बार संविधानिक पद पर लोकसभा अध्यक्ष बनना पूरे समाज का सीना 56 इंच का करना है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है भगवान राम सबरी के बेर खाने आए हो। यहां आए सभी लोग मजले समाज से है। यहां लोग आपको प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह एक निवेदन करना चाहते हैं कि वैश्य समाज के किसी भी व्यक्ति का का प्रार्थना पत्र आपके पास आए तो उस पर ध्यान जरुर देना। यहां आए लोग बड़ी कठिनाई से आएं हैं,लेकिन लोग पीछे नहीं हटे।

राजनीति में हिस्‍सेेेेेेदारी बढ़नी चाहिए 

उन्होंने कहा कि अगर एक अधिकारी वैश्य समाज के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए नियुक्त कर दिए जाएं तो काफी बेहतर रहेगा। समाज के लोगों को राजनीति में हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए। भाजपा का केवल वैश्य समाज ही ठोस वोट है। भगवान की पूजा करते हैं तो उनसे भी कुछ मांगते है । हम मांग करते हैं कि आगामी लोक सभा चुनाव में वैश्य समाज की हिस्सेदारी बढ़नी चाहिए। इसके अलावा विधान परिषद में स्नातक, शिक्षक की सीट रिजर्व है। इसी तरह वैश्य की सीट भी रिजर्व होनी चाहिए। छोटे मंझले व्यापारी की भी बात सुनी जाएं। ऑनलाइन कंपनियों से बाजार को रौनक ख़तम हो जाएगी। विनय वार्ष्णेय को जेल रिहा करने में मदद की जाए। उसका परिवार परेशान है। फिरोजाबाद के नगला बीच में एक लड़का था। चुनाव के दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमने उसके लिए धरना भी दिया, लेकिन वहां धरना ख़तम करने के बाद हमको समस्या समाधान के लिए कहा गया, लेकिन अब तक उसे मुआवजा नहीं। मिला। 50 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। हमारी परेशानी भी सुननी पड़ेगी। हम भाजपा के वोटर हैं, लेकिन हमारी। बात तो सुननी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां बिना बसों के ही यहां आए हैं।  उन्होंने कहा कि अटल विहारी जी  भी पूर्व अधिवेशन में आए थे। उन्होंने कहा कि आप सभी को देते हैं, तो फिर सबसे अधिक टेक्स वालों को भी कुछ मिलना चाहिए। किसान आंदोलन राष्ट्रीय विरोधी है। यह धरना ख़तम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी डरो मत। जो डर गया, वो मर गया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आगमी विधानसभा चुनाव में वैश्य एकता का परचम लहराए।

40 को मरणोपरांत भामाशाह रत्न

अधिवेशन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अहम योगदान देने वाली 40 हस्तियों को मरणोपरांत भामा शाह रत्न से नवाजा जाएगा। यह सम्मान इनके स्वजनों को दिया जाएगा। इनमें महान संगीतकार रवींद्र जैन, राम मंदिर आंदोलन के प्रेणता अशोक सिंघल, अभिनेता भारत भूषण, पूर्व मुख्य मंत्री सीवी गुप्ता, पूर्व विधायक केके नवमान शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.