Move to Jagran APP

Husband Dead On Karwa Chauth : करवा चौथ के दिन ही उजड़ गया सुहाग, छत से गिरकर पति की मौत Hathras News

जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में रात करवा चौथ पर एक विवाहिता का सुहाग उजड़ गया। हसायन थाना क्षेत्र के गांव कटाई में करवा चौथ के मौके पर अपनी ससुराल आए युवक की छत से गिर कर मौत हो गई। देखते ही देखते परिजनों में कोहराम मच गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 10:06 AM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 10:06 AM (IST)
Husband Dead On Karwa Chauth : करवा चौथ के दिन ही उजड़ गया सुहाग, छत से गिरकर पति की मौत Hathras News
करवा चौथ पर एक विवाहिता का सुहाग उजड़ गया।

हाथरस, जेएनएन। जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ में  रात करवा चौथ पर एक विवाहिता का सुहाग उजड़ गया।  हसायन थाना क्षेत्र के गांव कटाई में  करवा चौथ के मौके पर अपनी ससुराल आए युवक की छत से गिर कर मौत हो गई। देखते ही देखते परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक दिल्ली में सिलाई का काम करता है। 

loksabha election banner

ससुराल आया था युवक

 राजीव कुमार 30 वर्ष पुत्र रंजीत कुमार निवासी न्यू राजेन्द्र नगर , गूलर रोड अलीगढ़ दिल्ली में मजदूरी पर सिलाई का काम करता था। हसायन थाना क्षेत्र के गांव कटाई में राजीव कुमार की ससुराल है। उसकी पत्नी अपने मायके में थी। इसलिए बुधवार को करवा चौथ के मौके पर राजीव दिल्ली से ससुराल आया था। बुधवार की रात को जब उसकी पत्नी करवा चौथ की पूजा कर रही थी और राजीव घर की छत पर था। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण  वह छत से नीचे आ गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। आनन फानन में राजीव को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  सिकन्दराराऊ  लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर से ससुराली जनों में हाहाकार मच गया।  राजीव के शव के पास करवा चौथ के दिन विधवा हुई उसकी  पत्नी गुमसुम बैठी हुई थी। वह सुदबुद खो बैठी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.