Move to Jagran APP

सपा महिला प्रकोष्‍ठ की प्रदेश अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दिए खास टिप्‍स

मिशन 2022 की सफलता के लिए सपा हर स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके लिए हर वर्ग से सहयोग मांगा जा रहा है। महिलाओं को भी एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी महिला सभा को दी गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Wed, 05 Jan 2022 04:50 PM (IST)Updated: Wed, 05 Jan 2022 04:50 PM (IST)
सपा महिला प्रकोष्‍ठ की प्रदेश अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, दिए खास टिप्‍स
मिशन 2022 की सफलता के लिए सपा हर स्तर पर तैयारी कर रही है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मिशन 2022 की सफलता के लिए सपा हर स्तर पर तैयारी कर रही है। इसके लिए हर वर्ग से सहयोग मांगा जा रहा है। महिलाओं को भी एकजुट कर पार्टी को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी महिला सभा को दी गई है। बूथ स्तर पर महिलाओं की टीमें गठित की जा रही हैं। बुधवार को अलीगढ़ आ रहीं सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाह यहां महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया। चुनाव तैयारियों की समीक्षा की।

loksabha election banner

महिलाओं की सहभागिता जरूरी

क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पर महिला कार्यकर्ता सम्मेलन की संयोजक चौ. रामवती सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष निशा यादव ने किया। बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। संयोजक चौ. रामपति सिंह ने कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए महिलाओं की सहभागिता बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद लीलावती कुशवाहा बुधवार को बुलंदशहर से अलीगढ़ पहुंची। उन्‍होंने पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित महिला कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। पूर्व जिला उपाध्यक्ष रेखा चौधरी ने कहा कि हम सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा के साथ पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क चल रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए ब्लाक स्तर पर सदस्यता अभियान चल रहा है।

ये रहे मौजूद

आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को जिताने में महिलाएं निश्चित रूप से अहम भूमिका निभाएंगी। बैठक में जिला उपाध्यक्ष डा. कृपाल सिंह यादव, जिला प्रवक्ता राजेश सैनी, जिला सचिव मनीष शर्मा, पूजा यादव, अनुज यादव, धारा सिंह सूर्यवंशी, नीरज यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.