Move to Jagran APP

अलीगढ़ शहर से सपा के रणबांकुर जफर आलम करोड़ों के मालिक फिर भी नहीं है एक भी जेवरात

UP Assembly Elections 2022 अलीगढ़ जागरण संवाददाता। सपा की शहर विधानसभा सीट से 76 वर्षीय प्रत्याशी जफर आलम एएमयू से बीएससी इंजीनियरिंग की है। नामांकन में दिए गए ब्यौरे के अनुसार यह करोड़ों के मालिक हैं। इनके पास 6.80 करोड़ की चल संपत्ति है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 06:16 AM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 06:17 AM (IST)
अलीगढ़ शहर से सपा के रणबांकुर जफर आलम करोड़ों के मालिक फिर भी नहीं है एक भी जेवरात
सपा की शहर विधानसभा सीट से 76 वर्षीय प्रत्याशी जफर आलम एएमयू से बीएससी इंजीनियरिंग की है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। UP Assembly Elections 2022 सपा की शहर विधानसभा सीट से 76 वर्षीय प्रत्याशी जफर आलम एएमयू से बीएससी इंजीनियरिंग की है। नामांकन में दिए गए ब्यौरे के अनुसार यह करोड़ों के मालिक हैं। इनके पास 6.80 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें 2.5 लाख की नकदी, चार खातों में 70 लाख व लिंक लाक में 5.36 लाख के शेयर हैं। इसके अलावा दो मर्सिडीज व एक हुंडई कार भी हैं। रिवाल्वर व बंदूक भी इनके पास है। हालांकि, यह जेवरात पहनने के शौकीन नहीं हैं। इसके अलावा पत्नी फरीदा जफर के पास भी 3.27 करोड़ की चल संपत्ति है। इसमें एक लाख नकद, 42 लाख खाते में जमा हैं। तीन लाख के लिंक लाक में शेयर हैं। वहीं पौने तीन करोड़ के करीब सोना भी इनके पास है। अचल संपत्ति में जफर आलम के पास 23.70 करोड़ की धनराशि है। इसमें कृषि भूमि के साथ ही वाणिज्यक भवन, आवासीय भवन व फ्लैट शामिल हैं। वहीं, पत्नी पर भी करीब 12.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। इसमें वाणिज्यक भवन के अलावा एक मकान व एक फ्लैट भी शामिल है। जफर आलम के खिलाफ 2009 में आचार संहिता उल्लंघन का एक मुकदमा भी लंबित है। सीजेएम कोर्ट से इस पर फैसला आना बाकी है।

loksabha election banner

बसपा के बरौली प्रत्याशी नरेंद्र कुमार शर्मा पर नहीं है कोई भी असलहा

बसपा के बरौली प्रत्याशी नरेंद्र कुमार शर्मा बीटेक पास हैं। इनके पास कुल 41 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 1.90 लाख नकद, 83 हजार बैंक खाते में व 66 हजार के अलग-अलग कंपनियों में शेयर हैं। वाहनों में इनके पास 33 लाख की कीमत की दो कार हैं। डेढ़ लाख का 30 ग्राम सोना है। वहीं, यह असलहा रखने के शौकीन नहीं हैं। वहीं पत्नी प्रीति शर्मा के पास भी 3.33 लाख की चल संपत्ति है। इसमें नकदी व सोना शामिल है। अचल में नरेंद्र कुमार शर्मा के पास 1.40 करोड़ की संपत्ति है। इसमें कृषि भूमि के अलावा आवासीय व व्यवसायिक भवन भी शामिल हैं। पत्नी के पास 10 लाख की अचल संपत्ति है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.