रैली सफल बनाने को रालोद-सपा नेताओं ने भरी हुंकार
इगलास कस्बा में 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रालोद व सपा की संयुक्त विशाल रैली होगी। रैली को रालोद के मुखिया जयंत चौधरी व सपा मुखिया अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
अलीगढ़ : इगलास कस्बा में 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रालोद व सपा की संयुक्त विशाल रैली होगी। रैली को रालोद के मुखिया जयंत चौधरी व सपा मुखिया अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। रैली को सफल बनाने के लिए सोमवार को रालोद व सपा नेताओं ने हुंकार भरी। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने बसोली, मधुपुर, मजूपुर, सुबकरा, पींजरी, मुरबार आदि गांवों में संपर्क किया। इस मौके पर संजीव सूयवंशी, ऋषिपाल सिंह, अब्दुल्ला शेरवानी, सत्येंद्र सिंह, रामवीर सिंह, धीरज चौधरी, केसी आजाद, सत्तो चौधरी, राजपाल सिंह आदि थे। गांव कैमावली में प्रदेश महासचिव राजकुमार सागवान, सुरेंद्र सिंह, धीरी सिंह, बेबी धनगर, रामवीर सिंह, रतन सिंह ने जनसंपर्क किया। गांव बहादुरपुर, मोनियां, दिसवार, अनवरपुर, सरकोरिया में जिला पंचायत सदस्य अमित ठेनुआं व डा. हरचरन सिंह ने संपर्क किया। सपा के पूर्व प्रदेश महासचिव रामकुमार नागर, नगर अध्यक्ष रिवजान सिद्दीकी, मोहम्मद उस्मान खां, यामीन खान अब्बासी, शकील अहमद, मोइन खान, मोहम्मद साजिद, जोएब खान, अर्जुन सिंह, अंकित सिंह ने रैली स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं क्षेत्र में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष अनीता चाहर, जिलाध्यक्ष सुनीता मलिक, सुमन सिंह, प्रीती धनगर, बेबी धनगर, विधानसभा अध्यक्ष विजयरानी, सुमन देवी, ममता देवी आदि ने नबाब सिंह छौंकर अरविद पाल धनगर, वीरेंद्र सिंह, योगेश बघेल, मनोज ठेनुआं आदि के साथ संपर्क कर महिलाओं को रैली में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया। विदित रहे कि क्षेत्र से लोग ट्रैक्टर, बस व निजी वाहनों से रैली में पहुंचेंगे।
छात्र-छात्राओं को बांटे बैग
अकराबाद : कस्बा स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज में सोमवार को सरकार की ओर से कालेज के छात्र एवं छात्राओं को प्रधानाचार्य डा. आरएन यादव ने बैगों का वितरण किया। बैग पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डा. नरेंद्र पाल सिंह, गोपाल रंजन, सुदेश कुमार, ज्ञान देव गुप्ता, अशोक शर्मा आदि उपस्थित रहे।