Move to Jagran APP

सपा-आरएलडी रैली : मंच पर रहेंगे साठ पदाधिकारी, रागिनी के लिए अलग मंच

वीआईपी मंच पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के साथ दूसरे जिलों से आने पर प्रमुख नेता रहेंगे। इसी मंच के सामने वीआईपी दीर्घा बनाई गई है। तीसरा मंच रागिनी कलाकरों के लिए होगा। इस मंच के सामने महिला दीर्घा व मीडिया गैलरी बनाई गई है।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 12:49 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 01:54 PM (IST)
सपा-आरएलडी रैली : मंच पर रहेंगे साठ पदाधिकारी, रागिनी के लिए अलग मंच
ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने बताया कि मुख्य मंच को वीवीआईपी श्रेणी में रखा गया है।

अलीगढ़, जागरण संवाददाता। जनपद अलीगढ़ की तहसील इगलास में बके संयुक्त कार्यक्रम में तीन मंच तैयार किए गए हैं। ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष जगपाल सिंह ने बताया कि मुख्य मंच को वीवीआईपी श्रेणी में रखा गया है। इस मंच पर रालोद के मुखिया जयंत सिंह व सपा के मुखिया अखिलेश यादव के साथ दोनों पार्टीयों के राष्ट्रीय स्तर के 60 पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिनमें कुछ स्थानीय प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल हैं।

loksabha election banner

वीआइपी के लिए अलग मंच

दूसरे वीआईपी मंच पर राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के साथ दूसरे जिलों से आने पर प्रमुख नेता रहेंगे। इसी मंच के सामने वीआईपी दीर्घा बनाई गई है। तीसरा मंच रागिनी कलाकरों के लिए होगा। इस मंच के सामने महिला दीर्घा व मीडिया गैलरी बनाई गई है। वीवीआईपी व वीआईपी श्रेणी में पास द्वारा प्रवेश मिलेगा। मीडियाकर्मियों के कार्ड ही पास के लिए मान्य होंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्षों के स्वागत के लिए चुनिंदा पदाधिकारियों को ही नामित किया गया है। कार्यक्रम में व्यवस्था बनाने के लिए 400 कार्यकर्ता लगाए गए हैं। अध्यक्ष ने बताया कि यह रैली एतिहासिक रहेगी और पूरे प्रदेश में इसका संदेश जाएगा। विदित रहे किे पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व बेटी की कोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद क्षेत्र में अखिलेश के कार्यक्रम को लेकर चर्चाए खूब हो रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि रैली में कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराया जाएगा, मास्क व सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.