गांव, गलियों तक पहुंचेंगी सपा की नीतियां, बनाई रणनीति Aligarh News
मुंतजिम किदवई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं पर जो भरोसा जताया है उस भरोसे को हम कायम रखते हुऐ संगठन को मजबूत करेंगे और आम जनता की आवाज उठाएंगे। गांव गलियों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा।
अलीगढ़, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के अधिकांश प्रकोष्ठों की जिम्मेदारी युवाओं को दी गई है। जिलाध्यक्षों से गांव, गलियों में पार्टी की नीतियां पहुंचाने को कहा गया है। बुधवार को छात्रसभा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुंतजिम किदवई व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर क्वार्सी बाईपास स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां दोनों का जोरदार स्वागत किया गया।
जातीय गणित को तरजीह
सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि नवनियुक्त दोनों अध्यक्ष नई कार्यकारिणी गठित कर जनहित के मुद्दों और पार्टी की नीतियों पर कार्य कर पार्टी को मजबूत करेंगे । सपा नेता मनोज यादव ने कहा कि जिला कार्यकारिणी में जिस तरह जमीनी और जातीय गणित को तरजीह दी गई है, उससे मिशन 2022 में सफलता मिलेगी। इसके लिए घर-घर जाकर पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। मुंतजिम किदवई ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने युवाओं पर जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को हम कायम रखते हुऐ संगठन को मजबूत करेंगे और आम जनता की आवाज उठाएंगे। गांव, गलियों तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष इस अवसर पर मोहम्मद सगीर, सगीर अहमद, विजय प्रजापति, सुशील गौड़, फारुख अहमद, आमिर चौधरी आदि मौजूद रहे।
ऋण लेकर रोजगार कर सकेंगे युवा
अनूपशहर राेड पर पूर्व पार्षद जकी मलिक के नए प्रतिष्ठान ताज मलिक ऑटो सेल्स का बुधवार को वरिष्ठ सपा नेता सलमान शाहिद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। सपा नेता ने कहा कि यह प्रतिष्ठान खुलने आसपास के गांव बरौली, अमरौली, पटवारी नगला, छेरत, भानपुर में ग्रामीणों को लाभ होगा। प्रतिष्ठान में बजाज टेंपो की फ्रेंचाइजी भी है। यहां आसानी से ऋण उपलब्ध होगा, जिससे युवा रोजगार कर सकेंगे। इस अवसर पर सचिन चौधरी, नासिर चांद,अब्बास,इकबाल, उधम सिंह, जमील, आलम, इमरान मलिक, गुलजार अहमद आदि मौजूद रहे।