Move to Jagran APP

PM Modi in Aligarh: पीएम मोदी का विरोध करने जा रहे सपा नेता गिरफ्तार

PM Modi in Aligarh पीएम नरेन्द्र मोदी के गांव मूसेपुर में मंगलवार हो रहे कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे सपा नेताओं को छर्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कस्बा छर्रा स्थित सपा कार्यालय से पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा तेजवीर सिंह व आदित्य जुनूनी को गिरफ्तार कर लिया।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 14 Sep 2021 10:48 AM (IST)Updated: Tue, 14 Sep 2021 10:48 AM (IST)
PM Modi in Aligarh: पीएम मोदी का विरोध करने जा रहे सपा नेता गिरफ्तार
सपा नेताओं को छर्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

अलीगढ़, जेएनएन। पीएम नरेन्द्र मोदी के गांव मूसेपुर में मंगलवार हो रहे कार्यक्रम का विरोध करने जा रहे सपा नेताओं को छर्रा में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कस्बा छर्रा स्थित सपा कार्यालय से पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा तेजवीर सिंह व आदित्य जुनूनी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले गई। 

loksabha election banner

इधर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रोके जाने पर भाजपा सांसद सतीश गौतम बिफर पड़े। जिला कार्यक्रम अधिकारी से बोले अपने कप्तान को बुलाओ। अब आपकी व्यवस्था खत्म, हमारी व्यस्था शुरू हो गई है। कार्यकर्ता को भी आगे बैठने का मौका मिलना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े ग्यारह बजे राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर की आधारशिला रखेंगे। पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को मंगलवार की सुबह अधिकारियों ने अंतिम रूप दे दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में आगरा-अलीगढ़ मंडल के करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर वायुसेना के हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 

 सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह में आगरा-अलीगढ़ मंडल के करीब डेढ़ लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर वायुसेना के हेलीकाप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 12 बजकर 20 मिनट पर मंच से ही बटन दबाकर राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कारिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 37 मिनट तक लोगों को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का यहां डेढ़ घंटे रुकने का कार्यक्रम है।

सीएम ने परखीं तैयारियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ हेलीपैड से लेकर मंच तक की व्यवस्थाओं को परखा। अफसरों को हर स्थिति से निपटने के निर्देश दिए। सांसद, विधायक व भाजपा पदाधिकारियों से भी कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में फीड बैक लिया। वे करीब डेढ़ घंटे तक यहां रुके। इसके बाद राजकीय हेलीकाप्टर से आगरा के लिए रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, सुरेश राणा, राज्य मंत्री संदीप सिंह, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी भी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.