Move to Jagran APP

संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सहारे मजबूत होगी सपा, अब्‍दुल हमीद महानगर अध्‍यक्ष तो मनोज यादव बने महासचिव Aligarh news

समाजवादी पार्टी संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सहारे खुद को मजबूत कर रही है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला व महानगर की कमान दी जा रही है। गिरीश यादव को जिलाध्यक्ष घोषित करने के बाद महानगर अध्यक्ष व महासचिव के चयन करने के लिए लंबा मंथन चला।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Sun, 11 Apr 2021 05:58 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 05:58 PM (IST)
संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सहारे मजबूत होगी सपा, अब्‍दुल हमीद महानगर अध्‍यक्ष तो मनोज यादव बने महासचिव  Aligarh news
पार्टी की मजबूती के लिए सपा में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला व महानगर की कमान दी जा रही है।

अलीगढ़, जेएनएन : समाजवादी पार्टी संघर्षशील कार्यकर्ताओं के सहारे खुद को मजबूत कर रही है। सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिला व महानगर की कमान दी जा रही है। गिरीश यादव को जिलाध्यक्ष घोषित करने के बाद महानगर अध्यक्ष व महासचिव के चयन करने के लिए लंबा मंथन चला। तब राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष ने महानगर अध्यक्ष के पद पर अब्दुल हमीद घोसी और महासचिव के लिए वरिष्ठ नेता मनोज यादव के नाम पर मुहर लगा दी। रविवार को पूर्व सपा शहर विधायक जफर आलम के जेल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दोनों पदाधिकारियों की घोषणा के साथ उनका स्वागत किया गया। पूर्व शहर विधायक ने कहा, प्रदेश नेतृत्व ने जो विश्वास जमीन से जुड़े मजबूत कार्यकर्ताओं पर जताया है, मुझे भरोसा है कि दोनों पदाधिकारी उनकी आशाओं पर खरे उतरेंगे। देश में बेरोजगारी चरमसीमा पर है। किसान, व्यापारी परेशान हैं। खाद, बिजली के दाम बढ़ने से किसान परेशान हैं, गन्ने का भुगतान तक नहीं किया गया। जनता इसका जबाव 2022 में देगी। 

loksabha election banner

राजनीतिक अनुभवों से संगठन को मिलेगी नई ताकत 

जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घाेसी व महासचिव मनोज यादव के राजनीतिक अनुभवों से संगठन को नई ताकत मिलेगी। दोनों की पदाधिकारी मेहनती और ईमानदार हैं। दोनों ही साधारण कार्यकर्ता से अपने कार्यों की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचे हैं। 

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। भाजपा की जन विराेधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। महासचिव ने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में मजबूती के साथ खड़े रहे। शहर व कोल विधानसभा में पार्टी काे मजबूत करने के लिए घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम शुरू हो चुका है। जन समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरेश यादव, राकेश सिंह, जमीर उल्लाह, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, अशोक यादव, रत्नाकर पांडेय, संजय यादव, सलमान शाहिद, मुहेश माहेश्वरी, अज्जू इश्हाक, मुजाहिद किदवई, मोहम्मद सगीर, विनोद सविता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.