Move to Jagran APP

अलीगढ़ में ज्वेलरी के लिए बेटे ने ही की थी मां की हत्या, 30 घंटे में ही खुला राज aligarh news

शुक्रवार को दिनदहाड़े ज्वेलर्स की पत्नी की हत्या कर दी गई। घर से लाखों रुपये कीमत का सोना-चांदी और चला गया। इस वारदात से पूरा शहर चौंक गया। पुलिस ने तीस घंटे में ही इसका राज उजागर कर दिया है। हत्यारा बेटा ही निकला।

By Mukesh ChaturvediEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 11:47 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 11:47 PM (IST)
अलीगढ़ में ज्वेलरी के लिए बेटे ने ही की थी मां की हत्या, 30 घंटे में ही खुला राज aligarh news
शुक्रवार को ज्वेलर्स की पत्नी की हत्या कर लाखों की लूट हुई, इसका राज उजागर हो गया है।

 अलीगढ़, जागरण संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के सरोज नगर में लूट व महिला की हत्या का पुलिस ने 30 घंटे के अंदर ही पर्दाफाश कर दिया। महिला की हत्या उसी के बेटे योगेश उर्फ राजा ने की थी। पुलिस ने उसे शनिवार देररात गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, कुलदीप के घर में कई किलो सोना व चांदी के जेवरात थे। 

loksabha election banner

क्या था मामला 

क्वार्सी थाना क्षेत्र के सरोज नगर गली नंबर दो निवासी कुलदीप वर्मा के घर में शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट हुई थी। बदमाशों ने उनकी पत्नी कंचन वर्मा की हत्या कर दी। उनका शव बाथरूम में मिला था। कंचन ने आखिरी काल अपने छोटे दामाद को 1:37 बजे की थी। शाम 4:45 बजे ननद अनीता घर पहुंची तो घटना का पता चला। इस मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में स्पष्ट हो गया था? कि घटना को किसी करीबी ने अंजाम दिया है। सबसे बड़ा सवाल था? कि घर का गेट किसने खुलवाया था? चूंकि महिला किसी के लिए गेट नहीं खोलती थी। सीसीटीवी में दो संदिग्ध युवक दिख रहे थे। योगेश कहीं नजर नहीं आया। तभी से योगेश पुलिस के रडार पर था। गमगीम माहौल के चलते पुलिस पूछताछ करने से गुरेज कर रही थी। इसीलिए शुक्रवार को रात में पोस्टमार्टम कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.