Move to Jagran APP

Corona virus update : सिपाही कोरोना पॉजिटिव, थाने में लोगों के प्रवेश पर रोक

अब कुल 35 मरीज सक्रिय हैं। अब तक कुल 995 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 26 की मौत हो चुकी है।

By Parul RawatEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 11:20 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 11:20 AM (IST)
Corona virus update :  सिपाही कोरोना पॉजिटिव, थाने में लोगों के प्रवेश पर रोक
Corona virus update : सिपाही कोरोना पॉजिटिव, थाने में लोगों के प्रवेश पर रोक

अलीगढ़, [जेएनएन]। विजयगढ़ थाने के एक सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके चलते लोगों के थाने में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार फरियादियों की समस्याएं थाने से बाहर ही सुनी जाएंगी। अब कुल 35 मरीज सक्रिय हैं। अब तक कुल 995 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 26 की मौत हो चुकी है।

loksabha election banner

जेएन मेडिकल कॉलेज का जूनियर डॉक्टर सहित 34 लोग कोरोना वायरस संक्रमित

नगला कलार के 8 लोग चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 995 तक पहुंच गई है। जेएन मेडिकल कॉलेज एवं प्राइवेट लैब से सोमवार को 34 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जेएन मेडिकल कॉलेज का 26 वर्षीय जूनियर डॉक्टर, अवंतिका रामघाट रोड की 53 वर्षीय महिला, पिलखना की 40 वर्षीय महिला, विजयगढ़ का 28 वर्षीय युवक, सीएचसी खैर की 24 वर्षीय महिला, तहसील परिसर खैर का 25 वर्षीय युवक, चंडौस का 45 और 38 वर्ष का पुरुष एवं 42 तथा 35 वर्ष की महिला, पन्नागंज की 55 वर्षीय महिला, महेंद्रनगर का 55 वर्षीय व्यक्ति, प्रतिभा कॉलोनी का 30 वर्षीय युवक, 37 और 43 वर्षीय कर्मचारी, आईटीएम जेल का 32 वर्षीय युवक और क्वार्सी की 60 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं।

छेरत क्वारंटीन सेंटर का 28 वर्षीय युवक, रसलगंज का 15 वर्षीय लड़का, सहआन अतरौली का 33 वर्षीय युवक, भदोही इगलास की 20 वर्षीय महिला, नगला कलार का 11, 16, 6, 33 वर्ष का पुरुष एवं 63, 35,16 और 40 वर्ष की महिला, शमशाबाद का 58 वर्षीय व्यक्ति, चुहारा का 63 वर्षीय व्यक्ति, बिदारका का 21 वर्षीय युवक, डोरीनगर की महिला व शहर का 20 वर्षीय युवक कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती तथा परिजनों को क्वारंटीन करने की कार्यवाही चल रही है। एरिया को सील कर सैनिटाइज कराया जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.