Move to Jagran APP

अपडेट नहीं हुआ साफ्टवेयर, बकाएदार बने रहेंगे अधिकतर उपभोक्ताAligarh News

नगर निगम का संपत्ति कर जमा करने के बाद भी अधिकतर उपभोक्ता बकाएदार बने रहें। संपत्ति कर के बिल में ये बकाया यूजर चार्ज के रूप में दर्शाया जाएगा। दरअसल नगर निगम ने संपत्ति कर से यूजर चार्ज तो हटा दिया लेकिन सोफ्टवेयर से नहीं हटाया जा सका।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Thu, 08 Apr 2021 09:36 AM (IST)Updated: Thu, 08 Apr 2021 09:36 AM (IST)
अपडेट नहीं हुआ साफ्टवेयर, बकाएदार बने रहेंगे अधिकतर उपभोक्ताAligarh News
नगर निगम का संपत्ति कर जमा करने के बाद भी अधिकतर उपभोक्ता बकाएदार बने रहें।

अलीगढ़, जेएनएन। नगर निगम का संपत्ति कर जमा करने के बाद भी अधिकतर उपभोक्ता बकाएदार बने रहें। संपत्ति कर के बिल में ये बकाया यूजर चार्ज के रूप में दर्शाया जाएगा। दरअसल, नगर निगम ने संपत्ति कर से यूजर चार्ज तो हटा दिया, लेकिन सोफ्टवेयर से नहीं हटाया जा सका। इसी साफ्टवेयर से बिलिंग होती है। उपभोक्ता तो यूजर चार्ज की राशि घटाकर बाकी बिल जमा कर रहे हैं। लेकिन अगले माह के बिल में यूजर चार्ज बकाया दर्शाया जा रहा है। इसको लेकर उपभोक्ता असमंजस में हैं। निगम अधिकारी एक ओर संपत्ति कर के साथ यूजर चार्ज न जमा करने की बात कह रहे हैं तो दूसरी ओर यूजर चार्ज लगे बिल घरों में भेजे जा रहे हैं। 

loksabha election banner

 कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था पर जोर

नगर निगम ने बीते साल डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में लिए जाने वाले यूजर चार्ज को संपत्ति कर में शामिल किया था। इसके बाद गृहकर, जलकल, ड्रेनेज कर और स्वच्छता कर के साथ यूजर चार्ज भी देना मजबूरी बन गया। जबकि, पूर्व में व्यवस्था ये थी कि कूड़ा कलेक्शन करने वाली एटूजेड कंपनी प्रति माह यूजर चार्ज की वसूली करती थी। घरों से कूड़ा उठना बंद हुआ तो उपभोक्ताओं ने भी यूजर चार्ज देना बंद कर दिया। कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था दुरुस्त करने के वजाय निगम ने यूजर चार्ज को संपत्ति कर में शामिल कर दिया। अब हर साल एक मुश्त यूजर चार्ज देना मजबूरी थी। साफ्टवेयर में भी इसे अपलोड कर दिया गया। संपत्ति कर की पूरी राशि जमा करने के बाद ही रसीद मिलती है। उपभोक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना है कि जब डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा मिल ही नहीं रही तो यूजर चार्ज क्यों दें। कार्यकारिणी बैठक और बोर्ड अधिवेशन में मुद्​दा उठा। विधायक भी विरोध में आ गए। तब संपत्ति कर से यूजर चार्ज हटाने का प्रस्ताव पारित हुआ। अब जिन लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की सुविधा नहीं मिल रही, उन्हें यूजर चार्ज से मुक्त कर दिया। लेकिन तकनीकी तौर पर उपभोक्ता यूजर चार्ज से मुक्त नहीं हुए हैं। संपत्ति कर का जो बिल कम्पयूटर  सिस्टम से निकल रहा है, उसमें यूजर चार्ज शामिल हैं। पिछले महीनों का बकाया भी दर्शाया जा रहा है। हालांकि, साफ्टवेयर को अपडेट करने के प्रयास चल रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.