मां का सजा है प्यारा दरबार..दर्शन कर लो एक बार
नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना के लिए तड़के से ही भक्तों की कतार लग जाती है।
जासं, अलीगढ़ : नवरात्र में देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है। मंदिरों में मां की पूजा-अर्चना के लिए तड़के से ही भक्तों की कतार लग जाती है। मंदिर गूंज रहे हैं। बुधवार को भक्तों ने पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की। मंदिरों में भजन-कीर्तन और माता की चौकी का आयोजन किया गया। हर तरफ मां का प्यारा दरबार सजाया गया है।
अचल सरोवर रक्षक दल ने सदस्यों ने गिलहराज मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया। महंत कौशलनाथ, कृष्णा गुप्ता व प्रीति वाष्र्णेय ने मां दुर्गा की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संध्या वाष्र्णेय व किरण गणेश वंदना कर प्रभु की स्तुति की। लिख देना, लिख देना गजानन भाग्य हमारा भी जैसे सबको दिया सहारा वैसे देना हमको भी सुनाकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। इति और क्षमा ने शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए आजा मेहरा वालिए, अंजू और गीता ने कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना, जो रुखा-सूखा दिया, हमें उसका भी भोग लगा जाना सुनाया तो सभी नृत्य करने लगे। कृष्णा गुप्ता ने कान्हा मैं तेरी कठपुतली तेरे हुक्म बजाऊंगी, तू डोर हिलाना सांवरिया मैं नाच दिखाऊंगी, मां का प्यारा सजा है दरबार, दर्शन कर लो एक बार आदि भजन सुनाए। प्रीति ने मइया का चोला है रंग ला, लगे किनारी लाल चोला है रंग ला सुनाया। महिलाओं ने डांडिया रास प्रस्तुत किया।