खेत में ले जाकर काट डाले छह गोवंश, हिंदूवादी नाराज Aligarh News
जवां थाना क्षेत्र में बुलंदशहर की सीमा से लगे गांव नगला राय सिंह के जंगल में गोकशों ने आधा दर्जन गोवंश काट डाले। शनिवार तड़के घूमने निकले खेत स्वामी दिनेश ठाकुर ने देखा कि मौके पर काफी खून व चारों तरफ गोवंशों के कटे अवशेष फैले पड़े थे।
अलीगढ़ जेएनएन: जवां थाना क्षेत्र में बुलंदशहर की सीमा से लगे गांव नगला राय सिंह के जंगल में गोकशों ने आधा दर्जन गोवंश काट डाले। शनिवार तड़के घूमने निकले खेत स्वामी दिनेश ठाकुर ने देखा कि मौके पर काफी खून व चारों तरफ गोवंशों के कटे अवशेष फैले पड़े थे। सूचना पर थाना जवां व पहासू पुलिस पहुंच गई। हिंदूवादी व बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। बाद में अधिकारियों ने उन्हें गोकशों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कर दिया। जेसीबी मंगाकर गोवंशों के अवशेष दफनवा दिए।
यह है मामला
गांव नगला रायसिंह निवासी ठाकुर दिनेश सिंह अपने खेतों पर शनिवार की प्रात: घूमने गए तो चारों तरफ गोवंश के अवशेष एवं खून फैला देखा। उन्होंने मामले की जानकारी गांव आकर दी तो गांव के ही घनेंद्र प्रताप सिंह ने एसओ जवां अभय कुमार शर्मा को फोन से जानकारी दी। एसओ ने अपने उच्चाधिकारियों से बताया। इधर, एसओ मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद ही सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता पहुंच गए। चूंकि घटनास्थल बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र से सटा था सो, एसओ पहासू मुकेश कुमार व सीओ शिकारपुर गोपाल सिंह भी आ गए। घटना की विस्तृत जांच की। इधर, घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए और अपना आक्रोश जताया। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे घटना का खुलासा जल्द करेंगे। बाद में पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों के सैंपल लेकर जेसीबी से अंतिम संस्कार करा दिया। एसओ अभय कुमार ने बताया कि इस मामले में नगला रायसिंह निवासी घनेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने अज्ञात गोकशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इन्होंने जताया रोष
घटना पर विश्व हिंदू परिषद के रामकुमार आर्य, भाजपा नेता राजकुमार भारद्वाज, अजय ठाकुर, डॉ. अशोक शर्मा, योगेश चौधरी, रमन राघव, नवीन, रवि, ङ्क्षटकू चौधरी, दिनेश शर्मा, महेश शर्मा, ललित व गजेंद्र आदि थे।
बुलंदशहर बनता जा रहा है गोकशों का हब
घटना को अंजाम देने वाले गोकश जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू की तरफ से आए थे। पहासू सोमना मार्ग पर सोई कसूमी से आगे दाऊपुर मोड़ के समीप ही जिले की सीमा से मात्र 500 मीटर दूर ईख के खेतों के बीच में चकरोड पर मेटाडोर में भरकर लाई गायों को अलग-अलग करीब 6 जगह कट्टी की थी। मौके पर पुलिस को शराब व बिसलरी की बोतलें, रस्सा, एक लोअर व गोवंश के अवशेषों पड़े देखे। बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र में तीन दिन पूर्व करीब 15 गोवंशों को काटा गया था। इससे लगता है बुलंदशहर जनपद गोकशों का हब बनता जा रहा है।