Move to Jagran APP

Single use plastic polythene ban : प्रतिबंधित प्‍लास्‍टिक पालीथिन का प्रयोग राेकने के लिए सड़क पर उतरे सब, बताए नुकसान

प्रतिबंधित प्लास्टिक और पालीथिन के खिलाफ जिले भर में अभियान चल रहा है। प्रतिबंधित प्‍लास्‍टिक का प्रयोग रोकने के लिए नगर निगम ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत पालथीन त्यागने की शपथ दिला रहे हैं।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 05:31 PM (IST)
Single use plastic polythene ban : प्रतिबंधित प्‍लास्‍टिक पालीथिन का प्रयोग राेकने के लिए सड़क पर उतरे सब, बताए नुकसान
प्रतिबंधित प्लास्टिक और पालीथिन के खिलाफ जिले भर में अभियान चल रहा है।

 अलीगढ़, जेएनएन। प्रतिबंधित प्लास्टिक और पालीथिन के खिलाफ जिले भर में अभियान चल रहा है। प्रतिबंधित प्‍लास्‍टिक का प्रयोग रोकने के लिए नगर निगम ने जन जागरण अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत विभागीय अधिकारी सरकारी कार्यालयों, बाजार, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद और पालथीन त्यागने की शपथ दिला रहे हैं।

loksabha election banner

स्‍वच्‍छ भारत मिशन ने दिलाई शपथ 

खैर कस्बा मे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अन्तर्गत 29 जून 2022 से 03 जुलाई 2022 तक सिंगल यूजर प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से वृहद जन- जागरूकता अभियान के तीसरे दिन नगर पालिका परिषद खैर द्वारा खुशीराम महाविद्यालय में ईओ संदीप कुमार सक्सेना ने विद्यार्थियों एवं एनसीसी केडिटो को संबोधित किया। अरविंद कुमार जिला कोर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन द्वारा शपथ दिलाई गई। प्रिंसिपल नरेंद्र भारद्धाज नेे भी  संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश सेंगर, भारत भूषण लिपिक, दिवाकर अगृवाल , कम्प्यूटर आपरेटर दिलीप कुमार कर्मचारी उपस्थित रहे।

शुक्रवार को शासन के निर्देशानुसार नगर पंचायत कौडियागंज द्वारा सिंगल यूज पालीथिन प्रयोग न करने हेतु शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया एवं बृहद जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौकेपर इरफान खां चेयरमैन, रजनीश कुमार शर्मा अधिशासी अधिकारी, दिलदार खां लिपिक व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

सिंगिल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर नगर पंचायत द्वारा कस्बा छर्रा में पिछले कई दिन से लगातार एनाउंस कराया जा रहा है। ईओ सविता वर्मा ने बताया है कि शासन व प्रशासन के निर्देशानुसार नगर में सूचित कराया गया है। सभी दुकानदारों से इस तरह की प्रतिबंधित प्लास्टिक का किसी भी प्रकार में प्रयोग ना करने को कहा गया है। पूरी तरह नियम लागू करने हेतु निर्देशानुसार बाजार में भ्रमण कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। वहीं व्यापारियों का कहना है कि अगर ग्राहक अपने साथ खरीददारी हेतु थैला या अन्य व्यवस्थाएं लेकर आएंगे तो प्लास्टिक प्रतिबंध पर उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.