Move to Jagran APP

श्रीराम मंदिर राष्ट्र गौरव का होगा प्रतीक, अलीगढ़ में बोले आरएसएस नेता अशोक

आरएसएस की समन्वय बैठक में बोले ब्रज प्रांत के सह अभियान प्रमुख।

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Dec 2020 02:15 AM (IST)Updated: Wed, 30 Dec 2020 02:15 AM (IST)
श्रीराम मंदिर राष्ट्र गौरव का होगा प्रतीक, अलीगढ़ में बोले आरएसएस नेता अशोक
श्रीराम मंदिर राष्ट्र गौरव का होगा प्रतीक, अलीगढ़ में बोले आरएसएस नेता अशोक

जासं, अलीगढ़ : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान 15 जनवरी से शुरू हो रहा है। अभियान का मूल उद्देश्य मंदिर निर्माण में जन सहभागिता है, जिससे देश के नागरिक भी मंदिर निर्माण में अपनी भूमिका अदा कर सकें। मंगलवार को संग्रह अभियान को लेकर गूलर रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक हुई।

loksabha election banner

विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार ने कहा कि जब भी कोई राष्ट्रव्यापी अभियान आता है तो संघ परिवार के कार्यकर्ता सफल बनाने में जुट जाते हैं। अलीगढ़ में भी निधि संग्रह अभियान के कार्यकर्ता प्रत्येक घर जाकर श्रीराम मंदिर के लिए सहयोग लेंगे। ब्रज प्रांत के सह अभियान प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यह अभियान मकर संक्रांति से प्रारंभ होगा। लगातार सात दिनों तक चलेगा। मंदिर निर्माण भारत राष्ट्र निर्माण का रूप है। 500 वर्षों के बाद यह शुभ अवसर आया है, जिसके लिए 76 बार वीर सैनिकों ने संघर्ष किया। करीब पांच लाख लोगों का बलिदान हुआ। मंदिर राष्ट्र गौरव का प्रतीक होगा। श्रीराम मंदिर निधि संग्रह के लिए चिकित्सालय, औद्योगिक इकाई, शैक्षिक संस्थान, एनजीओ, बाजार आदि में कार्यकर्ता संपर्क करेंगे। दिलीप अग्रवाल ने बताया कि निधि संग्रह के लिए 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये तक के कूपन काटे जाएंगे। बड़ी धनराशि के लिए चेक एवं रसीद बुक का प्रयोग किया जाएगा।। बगैर नाम के किसी प्रकार का संग्रह नहीं होगा। प्रतिदिन का लेखा-जोखा कार्यकर्ताओं को बैंक में जमा करना होगा, जिससे धन मंदिर के लिए समर्पित किया जा सके। इससे पहले ब्रज प्रांत श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निधि समर्पण अभियान सह प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, दिलीप अग्रवाल सह प्रांत हिसाब प्रमुख, विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार, महानगर संघचालक अजय सर्राफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन महानगर कार्यवाह रतन ने किया। बैठक में विभाग कार्यवाह योगेश आर्य, विभाग समन्वयक ललित कुमार, दयाल शर्मा, सिद्धार्थ मोहन, प्रवीण सर्राफ, ताराचंद्र, संजीव रतन, बृजेंद्र सिंह, क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख सुशील कुमार, महानगर प्रचारक धर्मेंद्र सिंह, पूनम बजाज, डॉ निशा शर्मा, विवेक सारस्वत, राजीव शर्मा, मनीष राय, विधायक संजीव राजा, छर्रा रवेंद्र पाल सिंह, कोल अनिल पाराशर इगलास राजकुमार सहयोगी, एमएलसी जयवीर सिंह, आलोक याज्ञनिक, सूरजपाल सिंह, मनोज अग्रवाल, इंद्रहास चौहान, प्रचार प्रमुख भूपेंद्र शर्मा प्रचार आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.