Move to Jagran APP

दैनिक जागरण के ट्रेड महोत्सव में करें अपने हुनर का प्रदर्शन, महिलाओं को मिलेंगे आत्मरक्षा के टिप्सAligarh News

दैनिक जागरण और इवेंट पैराडाइज की ओर से नुमाइश मैदान में चल रहे अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव में आपको हुनर दिखाने का भी मौका मिलेगा।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 09:29 AM (IST)Updated: Thu, 05 Dec 2019 03:58 PM (IST)
दैनिक जागरण के ट्रेड महोत्सव में करें अपने हुनर का प्रदर्शन, महिलाओं को मिलेंगे आत्मरक्षा के टिप्सAligarh News
दैनिक जागरण के ट्रेड महोत्सव में करें अपने हुनर का प्रदर्शन, महिलाओं को मिलेंगे आत्मरक्षा के टिप्सAligarh News

अलीगढ़ [जेएनएन] । दैनिक जागरण और इवेंट पैराडाइज की ओर से नुमाइश मैदान में चल रहे अलीगढ़ ट्रेड महोत्सव में आपको हुनर दिखाने का भी मौका मिलेगा। खरीदारी व लजीज व्यंजनों के लिए मुफीद महोत्सव में पहली बार कलाकारों को मौका दिया जा रहा है। आपके अंदर नृत्य, गायन, मिमिक्री, स्टोरी टेलिंग, (ओपन माइक) आदि प्रतिभा है तो प्रदर्शन कर सकते हैं।

loksabha election banner

ये हैं आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में लोगों को खरीदारी व खाने-पीने के मनोरंजन का भी मौका मिल रहा है। डायनासोर व गुरिल्ला आकर्षक का केंद्र हैं। अब यहां दैनिक जागरण की ओर से रोज कोई न कोई आयोजन होगा, जिसमें आप अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे ताइक्वांडों संघ की ओर से नारी सुरक्षा को लेकर ताइक्वांडों प्रदर्शन होगा।

महिलाओं को मिलेंगे आत्मरक्षा के टिप्स

अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षिका शालिनी चौहान महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। हैदराबाद की घटना को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शनिवार को आस्था एकेडमी की तरफ से डांस प्रतियोगिता होगी।

रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता

रविवार को चित्रकला प्रतियोगिता कराई जाएगी। संयोजक शिवाशीष शर्मा ने बताया कि प्रदूषण से होने वाले नुकसान व रोकथाम पर प्रतियोगिता होगी। बच्चे तैयारी में जुट जाएं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.