Move to Jagran APP

प्रेम प्रसंग के चलते छोटी बहन के देवर ने की थी शोभा की हत्या Aligarh news

आरोपित के महिला से प्रेम संबंध थे। महिला उम्र में 10 साल बड़ी होने के बावजूद शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए हत्या कर दी।

By Parul RawatEdited By: Published: Fri, 21 Aug 2020 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 05:37 PM (IST)
प्रेम प्रसंग के चलते छोटी बहन के देवर ने की थी शोभा की हत्या Aligarh news
प्रेम प्रसंग के चलते छोटी बहन के देवर ने की थी शोभा की हत्या Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। छर्रा क्षेत्र के अतरौली रोड पर आठ दिन पहले हुई शोभा की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित मृतक महिला की छोटी बहन का देवर है। आरोपित के महिला से प्रेम संबंध थे। महिला उम्र में 10 साल  बड़ी  होने के बावजूद शादी का दबाव बना रही थी। इसलिए हत्या कर दी। 12 अगस्त को सुबह छर्रा क्षेत्र के अतरौली रोड पर ग्राम  पुरैनी   मोड़  के निकट निर्माणाधीन यात्री प्रतीक्षालय में महिला का शव  पड़ा  मिला था। पांच दिन बाद महिला की शिनाख्त एक सिम के आधार पर हुई, जो शव के पास मिली थी।  कासगंज  के थाना  सिढपुरा  क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी सुखवीर सिंह सोलंकी ने अपनी पत्नी शोभा (30) के रूप में पहचान की। पूछताछ में पता चला कि महिला के छोटी बहन के देवर योगेश सोलंकी निवासी गांव उतरना के साथ दो साल से प्रेम संबंध थे। योगेश ने बताया कि वह बुलंदशहर के सिकंदराबाद स्थित कंपनी में नौकरी करता है। महिला काफी दिनों से शादी का दबाव बना रही थी। धमकी देती थी कि अगर शादी नहीं करेगा तो झूठे केस में फंसा देगी। मिलने की भी जिद कर रही थी। इसके चलते 11 अगस्त की रात को वह बाइक से महिला की ससुराल पहुंचा। वहां से दोनों  एटा  पहुंचे। रास्ते में महिला को समझाया और घर पर  छोड़ने  को कहा। लेकिन, महिला नहीं मानी। इसके बाद करीब 100 किलोमीटर घूमते हुए दोनों  कासगंज  होते हुए छर्रा की ओर आ गए। यहां आकर योगेश ने शराब पी और उसी बोतल को  तोड़कर  महिला के गर्दन में घोंप दिया। इसके बाद महिला के मुंह में  साड़ी  का  कपडा  ठूंसकर बोतल से पेट में भी वार किए। एसपी देहात शुभम पटेल ने बताया कि घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व खून से  सने   कपड़े  भी बरामद कर लिए हैं। योगेश आपराधिक प्रवृत्ति का है। उस पर  फिरोजाबाद  में लूट व चोरी आदि के कई  मुकदमे  चल रहे हैं। पिछले साल दिसंबर में ही  फिरोजाबाद  जेल से जमानत पर रिहा हुआ था।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.