Move to Jagran APP

गर्दन में कांच की टूटी बोतल के प्रहार से की थी शोभा की हत्या, फोटो के आधार पर की शिनाख्त Aligarh news

32 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला था। पास में शराब की कांच की टूटी बोतल पड़ी थी। मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था। गर्दन व पेट में धारदार हथियार से प्रहार हुए थे।

By Parul RawatEdited By: Published: Wed, 19 Aug 2020 07:13 PM (IST)Updated: Wed, 19 Aug 2020 07:13 PM (IST)
गर्दन में कांच की टूटी बोतल के प्रहार से की थी शोभा की हत्या, फोटो के आधार पर की शिनाख्त Aligarh news
गर्दन में कांच की टूटी बोतल के प्रहार से की थी शोभा की हत्या, फोटो के आधार पर की शिनाख्त Aligarh news

अलीगढ़, जेएनएन। छर्रा क्षेत्र में अतरौली रोड पर छह दिन पहले मिली मृत महिला  कासगंज  की शोभा थी। पति ने मंगलवार को  कपड़ों  व तस्वीरों के आधार पर शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक, घटना से करीब 12 घंटे पहले ही महिला घर से बिना बताए निकल आई थी। यहां कैसे पहुंची? किसने और क्यों हत्या की? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैैं। महिला की मौत गर्दन में नुकीली चीज से प्रहार व दम घुटने से हुई है। संभावना है कि कांच की टूटी बोतल घोंपी गई हो।

loksabha election banner

12 अगस्त की सुबह  पुरैनी   मोड़  के पास  सड़क  किनारे नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय में 32 वर्षीय महिला का रक्तरंजित शव मिला था। पास में शराब की कांच की टूटी बोतल  पड़ी  थी। मुंह में  कपड़ा   ठुंसा  हुआ था। गर्दन व पेट में धारदार हथियार से प्रहार हुए थे। शिनाख्त न होने पर शव को मोर्चरी में रख दिया गया। रविवार को पोस्टमार्टम हुआ और अज्ञात में ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। इसी बीच पुलिस ने आसपास के जिलों में भी महिला की तस्वीर भेज दी। मंगलवार को  कासगंज  के थाना  सिढ़पुरा  के ग्राम सुल्तानपुर निवासी सुखवीर सिंह सोलंकी छर्रा थाने आए। सुखवीर ने  कपड़े  व फोटो देखकर महिला को अपनी पत्नी शोभा बताया। कहा, 10 साल पहले थाना  पटियाली  क्षेत्र के ग्राम चहके से उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे हैं। सुखवीर गांव में ही खेती करते हैं। सुखबीर का कहना है कि 11 अगस्त की शाम को पत्नी शोभा अचानक गायब हो गई थी। थाना  सिढ़पुरा  में तहरीर भी दी। छर्रा थाना प्रभारी रामसिया मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। गर्दन में चोट के निशान थे। संभवत: कांच की बोतल से प्रहार किया गया होगा। मुंह में  कपड़ा   ठुंसा  था। महिला की मौत दम घुटने की होने की बात भी पोस्टमार्टम में आई है। फिलहाल हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पति व अन्य परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

महिला से मिली थी सिम

शव का पंचनामा भरा गया तो महिला के  कपड़ों  से आइडिया की सिम भी मिली। पुलिस का कहना है कि सिम महिला के पति सुखवीर के नाम पर है। कोई मोबाइल आदि नहीं मिला। सवाल है कि अगर सिम मिल गई थी तो पुलिस पहले ही महिला के घर क्यों नहीं पहुंच गई?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.