Hathras Case News Update: कोर्ट में फिर आमने सामने होंगे सीमा कुशवाहा और एपी सिंह
हाथरस कांड की कानूनी लड़ाई ज्यों-ज्यों सुप्रीम कोर्ट की तरफ सिमटती नजर आ रही है उसमें चर्चित निर्भया कांड बिंब उकेरे जा रहे हैंं। शनिवार को क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने आरोपितों के परिवार से बात की। स्वजन सीमा कुशवाहा के वकालतनामा पर हस्ताक्षर भी कर चुके हैं।
हाथरस, जेएनएन। हाथरस कांड की कानूनी लड़ाई ज्यों-ज्यों सुप्रीम कोर्ट की तरफ सिमटती नजर आ रही है, उसमें चर्चित निर्भया कांड बिंब उकेरे जा रहे हैंं। शनिवार को क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने आरोपितों के परिवार से बात की। साथ में निर्भया मामले में आरोपितों का पक्ष कोर्ट में रखने वाले अधिवक्ता एपी सिंह भी थे। उन्होंने कोर्ट में आरोपितों का पक्ष रखने की हामी भरी है। निर्भया की वकील रही सीमा कुशवाहा पीड़िता के स्वजन से मिल उनका केस लड़ने का वादा पहले ही कर चुकी हैं। स्वजन सीमा कुशवाहा के वकालतनामा पर हस्ताक्षर भी कर चुके हैं।
एसपी सिंह ने कहा, चारोंं निर्दोष
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह ने कहा कि युवती की मौत के मामले में चारों लड़के निर्दोष हैं। उन्हें गलत फंसाया गया है। राजनीतिक दलों ने जातीय संघर्ष कराने के लिए बड़ी साजिश रची थी। सरकार इस मामले की एसआइटी जांच करा रही है, फिर भी पीडि़त परिवार को तसल्ली क्यों नहीं? उन्होंने मामले को ऑनर किङ्क्षलग बताते हुए कहा कि मौत के साथ पूरी संवेदना तो हैं, मगर बेकसूर युवकों के साथ भी पूरा इंसाफ होना चाहिए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा मानवेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता एपी सिंह की पैरवी में जो भी खर्चा होगा, क्षत्रिय महासभा उसका वहन करेगी। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, खेम सिंह, गावेिद सिंह भी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने घटनास्थल का भी जायजा लिया।
मृतका के घर बंद कमरे में परिवार से बात की
उप्र सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष लालमणि बाल्मीकि ने भी मृतका के घर जाकर बंद कमरे में परिवार से बात की। मीडिया से उन्होंने कहा कि पीडि़ता के परिवार का दुख दर्द जानने के लिए वह यहां आए हैं। जो भी परिवार ने समस्याएं बताई हैं उनका निराकरण कराने के लिए वह मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। ऑल इंडिया लॉयर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल मृतका के परिवार से मिला और इसमें शामिल ओपी शर्मा ने परिवार को हर मदद का भरोसा दिलाया। टीम में अधिवक्ता देेवेंद्र ङ्क्षसह, रंजना चौधरी और प्रवीन भारती भी मौजूद थे।
एसआइटी ने लिए बयान
बूलगढ़ी कांड में एसआइटी की जांच जारी है। पुलिस लाइन में गांव वालों के बयान दर्ज किए गए। शनिवार को चार लोग अपने बयान दर्ज कराने पहुंचे। इसमें एक युवक छोटू भी शामिल रहा जो कि घटना का चश्मदीद बताया गया है। हालांकि उसने मीडिया के सामने कुछ बोलने से मना कर दिया।
नकली भाभी को लेकर सतर्कता
मृतका के घर रही जबलपुर की महिला के संबंध में पुलिस की छानबीन जारी है। हालांकि उस महिला के नक्सल कनेक्शन होने की चर्चाओं पर खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। महिला छह अक्टूबर तक घर में रही थी। स्वजन उसे मृतका के भाभी की रिश्तेदार बता रहे हैं, जो कि जबलपुर के एक अस्पताल में काम करती है।