स्कूटी का हैंडल हाथ में लगने पर मारपीट, नौ लोग घायल Aligarh news
केला नगर स्थित पत्थर वाली गली निवासी नूर का भांजा मारूख बुधवार रात स्कूटी लेकर बाजार से लौट रहा था। इधर रहीस का भांजा आरिफ घर से निकल रहा था। आरोप है कि मारूख ने तेजी से बाइक चलाते हुए आरिफ को टक्कर मार दी।
अलीगढ़, जेएनएन : क्वार्सी थाना क्षेत्र के केला नगर में बुधवार रात स्कूटी का हैंडल एक युवक के हाथ से टकराने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
बाइक का हैंडल लगने से हुआ विवाद
केला नगर स्थित पत्थर वाली गली निवासी नूर का भांजा मारूख बुधवार रात स्कूटी लेकर बाजार से लौट रहा था। इधर, रहीस का भांजा आरिफ घर से निकल रहा था। आरोप है कि मारूख ने तेजी से बाइक चलाते हुए आरिफ को टक्कर मार दी। बाइक का हैंडल लगने से आरिफ को चोट लग गई। इसी बात दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। तब मोहल्ले के लोगों ने विवाद शांत करा दिया। कुछ देर बाद दोनों पक्ष फिर से भिड़ गए और मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से फुरकान, आरिफ, आमिर व उम्मीद, जबकि दूसरे पक्ष से नूर उल हसन, सबी उल हसन, सतरुल हसन, मसूद, वदर उल हसन घायल हुए हैं। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।