Move to Jagran APP

सौगातों की बौछार, 2022 का रोडमैप भी तैयार, ये होंगे फायदे Aligarh News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव ही नहीं जिले के लिए 2022 का भी रोडमैप तैयार कर गए। शनिवार को उनके बटन दबाते ही 1135 करोड़ के विकास कार्यों का पिटारा खुल गया।

By Sandeep SaxenaEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 12:22 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 03:58 PM (IST)
सौगातों की बौछार, 2022 का रोडमैप भी तैयार, ये होंगे फायदे Aligarh News
सौगातों की बौछार, 2022 का रोडमैप भी तैयार, ये होंगे फायदे Aligarh News

सुरजीत पुंढीर अलीगढ़। इगलास दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव ही नहीं, जिले के लिए 2022 का भी रोडमैप तैयार कर गए। शनिवार को उनके बटन दबाते ही 1135 करोड़ के विकास कार्यों का पिटारा खुल गया। इनमें 898 करोड़ के शिलान्यास व 236 करोड़ के लोकार्पण थे। शिलान्यास वाले अधिकांश विकास कार्य दो ढाई साल में पूरे होंगे। सीएम इनके सहारे आगामी विधानसभा चुनाव में वोट बैंक की बिसात भी बिछा गए।

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव में मिला फायदा

योगी ने 2017 में सूबे की सत्ता संभाली थी। कुछ दिनों बाद ही मंडलस्तरीय जिलों का दौरा शुरू किया। अलीगढ़ का भ्रमण किया। तब यहां नुमाइश मैदान में 200 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किया।। इसका फायदा लोकसभा चुनाव में मिला। अब योगी की नजर 2022 के विधानसभा चुनावों पर है। इसी के चलते अलीगढ़ में बजट का पिटारा खोल दिया। पहली बार अलीगढ़ को एक साथ 1135 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 898 करोड़ की लागत से 183 शिलान्यास व 236 करोड़ के 172 लोकार्पण शामिल हैं।

यह होगा फायदा

सरकार ने शिलान्यास पर सबसे अधिक जोर दिया। मकसद था कि दो-ढाई साल में विधानसभा चुनाव से पहले ही इन्हें जनता को सौंप दिया जाए। इसका लाभ चुनाव में होगा।

स्मार्ट सिटी सबसे ऊपर

विकास कार्यों में स्मार्ट सिटी सबसे ऊपर है। इसी से करीब 448 करोड़ के विकास कार्य शामिल हैं दो पुलों का भी शिलान्यास हो गया है। गोसंरक्षण के लिए भी चार नए केंद्र मिल जाएंगे। 50 से अधिक सड़कें बनेंगी। ड्राइविंग लर्निंग सेंटर बनेगा। चार नए सीएचसी मिलेंगे। जल निगम से 255 करोड़ के काम होंगे।

भ्रष्टाचार किया तो सीधे जेल

सीएम ने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए खूब धन-वर्षा कर रही है। अगर किसी भी इन कार्यों में डाका डालने की कोशिश की तो जेल होगी। सरकार जीरो टॉलरेंस पर काम रही है।

इनके शिलान्यास

विभाग, काम, लागत

सेतु निगम, 02, 117.74

लोक निर्माण विभाग, 04, 13.24

चिकित्सा विभाग, 03, 4.14

पशु पालन, 01, 1.20

आरटीओ, 01, 5.02

डीआइओएस, 01, 2.77

जल निगम, 03, 255

स्मार्ट सिटी, 05, 448

नगर विकास, 01, 0.62

आरइडी, 43, 22.96

लघु सिंचाई, 13, 3.69

डीआरडीए, 69, 7.30

नगर निकाय, 37, 16.25

(लागत करोड़ में। )

इनके लोकार्पण

विभाग, काम, लागत

लोक निर्माण विभाग, 12, 54.00

सेतु निगम, 01, 31.40

प्राविधिक शिक्षा, 01, 1.83

पशु चिकित्सा, 04, 9.51

होम्योपैथिक, 01, 87.35

ग्राम्य विकास, 02, 6.09

पर्यटन, 02, 1.95

वन विभाग, 01, 1.19

नगर विकास, 05, 2.58

जिला पंचायत, 09, 2.65

आरईडी, 79, 15.94

नगर निकाय, 53, 11.21

(लागत करोड़ में।)

डिफेंस कॉरिडोर होगा रोजगार का हब

सीएम ने डिफेंस कॉरिडोर के सहारे भी लोगों को साधने की कोशिश की। कहा, यूपी के उन छह शहरों में अलीगढ़ भी शामिल हैं, जहां डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। यहां सेना के काम आने वाले उपकरणों के कलपुर्जे बनेंगे। ओडीओपी योजना में ताला व हार्डवेयर के कारोबार को प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

सीएम ने देखे स्टॉल, बच्चों की बांटी ड्रेस

कार्यक्रम में कृषि विभाग, पंचायती राज, बाल विकास व पुष्टहार, आपूर्ति विभाग, नगर निगम स्मार्ट सिटी, महिला कल्याण, पशु पालन, उद्योग विभाग, जिला विकास नगरीय अभिकरण, एनआरएलएम, नेडा, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, शिक्षा विभाग के 14 स्टाल लगे। सभा से पहले सीएम ने अफसरों के साथ इनका अवलोकन किया। अच्छे स्टॉल पर उत्साह बढ़ाया। बाल विकास पुष्टाहार के स्टॉल पर तीन महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। एनआरएलएम समूहों पर महिलाओं से बातचीत की। शिक्षा विभाग के स्टॉल पर छात्रों से जानकारियों की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.