अनलोडर में आई दरार देख बंद की गई साथा मिल, गन्ना पेराई बाधित Aligarh news
सत्र के आखिर में तकनीकी कमियों के चलते साथा चीनी मिल क्षमता के अनुरूप नहीं चल पा रहीं हैै। मिल दो दिन में तीन बार बंद हो चुुकी है। मिल केे बाहर सैकड़ों की संख्या में गन्ने से लदी ट्रॉली गन्ना पेराई का इंतजार कर रहीं हैै।
अलीगढ़, जेएनएन : सत्र के आखिर में तकनीकी कमियों के चलते साथा चीनी मिल क्षमता के अनुरूप नहीं चल पा रहीं हैै। मिल दो दिन में तीन बार तकनीकी कमी के चलते बंद हो चुुकी है। मिल केे बाहर सैकड़ों की संख्या में गन्ने से लदी ट्रॉली गन्ना पेराई का इंतजार कर रहीं हैै। वहीं मिल के क्षमता से न चल पाने के कारण गन्ना खरीद प्रभावित हो रहीं है। मंगलवार की सुबह गन्ना तौलाई करते समय मिल के अन लोड़र में दरार आ गई जिसके चलते प्रबंधन को मिल को बंद करना पड़ गया।
शनिवार को भी बंद हुई थी पेराई
इससे पहले भी मिल बीतेे शनिवार को पुल्ली में कमी आनेे के चलते बंद रहीं उसके बाद मिल पूरी क्षमता से चल भी नहीं पाई कि फिलाइजर जाम हो गए और मिल को दोबारा से बंद करना पड़ गया। मंगलवार को गन्ना तौलाई करते समय अन लोडऱ में दरार आ गई और मिल को एक बार फिर बंद करना पड़ गया। अन लोडर में आई कमी को दूूर करने में टेक्नीशियनों की टीम जुटी हुई है। बताया जा रहा है देर रात रात तक कमी को दूर कर लाइट अप कर दी जायेगी। आंकडों के अनुसार मिल ने अब तक 3.5 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है, जिससे 10 हजार बोरी चीनी बनाई जा चुकीं हैं।