Move to Jagran APP

अलीगढ़ में मिशन 2022 की जीत के लिए जुट जाएं सपा कार्यकर्ता

लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक यादव ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 07:40 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 07:40 PM (IST)
अलीगढ़ में मिशन 2022 की जीत के लिए जुट जाएं सपा कार्यकर्ता
अलीगढ़ में मिशन 2022 की जीत के लिए जुट जाएं सपा कार्यकर्ता

जासं, अलीगढ़ : लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक यादव ने कहा कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। भाजपा से जनता त्रस्त हो चुकी है। इसलिए सभी कार्यकर्ता मिशन 2022 की जीत के लिए जुट जाएं। कार्यकर्ताओं को अपनी मेहनत और लगन से पार्टी के अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में लाना है। इसके लिए अभी से लग जाएं। घर-घर जाकर लोगों को सपा की नीतियों के बारे में बताएं। भाजपा सरकार की कमियों को गिनाएं। महंगाई, बेरोजगारी से होने वाले नुकसान के बारे में भी जनता को बताएं।

loksabha election banner

क्वार्सी स्थित जिला कार्यालय में विवेक यादव ने कहा कि घरेलू वस्तुओं के दाम बढ़ते चले जा रहे हैं, डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें आसमान छू रही हैं, जिससे महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रदेश में लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकारी मशीनरी निरंकुश और लाचार साबित हो रही है। कोरोना काल में सरकार की सारी पोल खुल गई। आक्सीजन के लिए मरीजों को दम तोड़ना पड़ा। इधर, फिरोजाबाद सहित प्रदेश के कई जिलों में डेंगू फैला हुआ है। हालात बदहाल हैं। योगी सरकार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में असमर्थ साबित हो रही है। इस बार प्रदेश की जनता उनको कुर्सी से हटाने की तैयारी कर चुकी है। जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि इस सरकार ने गरीब, मजदूर, नौजवान किसान सभी को धोखा दिया है। 2017 में किसानों की आमदनी दोगुनी, दो करोड़ रोजगार जैसे तमाम वायदे जुमले साबित हुए हैं। लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंकज यादव ने कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जी जान से जुटने की अपील की। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, जिला उपाध्यक्ष अहमद सईद सिद्दिकी, विजय प्रजापति, अर्जुन ठाकुर, गुड्डा यादव, रंजीत चौधरी, मुंतजिम किदवई, जैकी ठाकुर, बिजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य दीपक बघेल, अजय व्यथित, राष्ट्रीय सचिव गुलिस्ता खान, महिला सभा जिला अध्यक्ष धारा सिंह सूर्यवंशी, उमेश यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.