Move to Jagran APP

अलीगढ़ में किसान पंचायत में शामिल होंगे अखिलेश और जयंत

खैर इगलास में किसान पंचायत की तैयारी में जुटे सपाई पूर्व सांसद के आवास पर किसानों को दिलाई सदस्यता।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Sep 2021 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 13 Sep 2021 09:19 PM (IST)
अलीगढ़ में किसान पंचायत में शामिल होंगे अखिलेश और जयंत
अलीगढ़ में किसान पंचायत में शामिल होंगे अखिलेश और जयंत

जासं, अलीगढ़ : विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो गए हैं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान भी चल रहा है। आगामी दिनों में खैर व इगलास में किसान पंचायत की तैयारी है, जिसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के आने की संभावना है। सोमवार को पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के किशोर नगर स्थित आवास पर इगलास क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व प्रधान और किसानों को सदस्यता दिलाई गई।

loksabha election banner

सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में अशांति का माहौल है। जाति, धर्म के नाम पर समाज को बांटने के प्रयास किए जा रहे हैं। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि की गई, इससे हर तबका प्रभावित है। पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि क्या कारण हैं जो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के अलीगढ़ में दौरे हो रहे हैं, राजा महेंद्र प्रताप सिंह का भाजपा और आरएसएस से कभी कोई रिश्ता नहीं रहा। उन्होंने बताया कि इगलास और खैर में जल्द ही किसान पंचायत होगी, जिसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भाग लेंगे। कार्यक्रम में लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया जाएगा। किसानों को सरकार द्वारा बनाए नए कृषि कानूनों की हकीकत समझाई जाएगी। उसके नुकसानों के बारे में बताया जाएगा। इस बार सपा और रालोद दमदारी के साथ चुनाव लड़कर भाजपा को धूल चटाएंगे। जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह यादव, मनोज चौधरी, विनोद सविता, धारा सिंह सूर्यवंशी, भूदेव कुंतल आदि नेताओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान लक्ष्मण सिंह, गोकुल सिंह, रामप्रकाश सिंह प्रधान, संजय प्रधान, देवेंद्र सिंह, जगवीर सिंह, बलवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील शर्मा आदि को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोकुल सिंह व शंकर सिंह ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.