Public court : मौके पर जाकर ही समस्याओं का निस्तारण करें अफसर : डीएम Aligarh news
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट के जनता दरबार में फरियादियों की जनसुनवाई की। इसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व पुलिस व पेंशन से जुड़ी हुई थी। डीएम ने तत्काल इनका निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा जीरो टालरेंस के साथ काम करने की है।
अलीगढ़, जेएनएन : डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट के जनता दरबार में फरियादियों की जनसुनवाई की। इसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस व पेंशन से जुड़ी हुई थी। डीएम ने तत्काल इनका निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकार की मंशा जीरो टालरेंस के साथ काम करने की है। ऐसे में अफसर गंभीरता से काम करें। मौके पर जाकर की समस्याओं का निस्तारण करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अगर किसी को कोई समस्या है तो वह उच्च अफसरों के साथ साझा करे।
अभी कोरोना नहीं गया : डीएम ने कहा कि, अभी कोरोना गया नहीं है। ऐसे में अफसरों को अभी सजग रहना है। गैर राज्यों से आने वाले लोगों की जांच जरूर कराई जाए। अगर कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र, पंजाब,केरल,गुजरात राज्यों व विदेश से आ रहे हैं तो वह कंट्रोल रूम (05712420100,05712420101) को सूचना अवश्य दें। जानकारी छिपाने पर विभाग की तरफ से कार्रवाई होगी। जनता दरबार में कुल 18 शिकायतें आईं। इन पर अधीनस्थ अफसरों को निर्देश दिए गए कि भूमि, पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य विभाग,पुलिस विभाग, अवैध कब्जा तथा विद्युत से संबंधित शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि, समस्या का समाधान गुणवत्ता परख ढंग से होना चाहिए। जनता दरबार में कुल 18 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनमें सभी फरियादियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
आपत्तियां की भरमार : डीएम के जनता दरबार में सबसे अधिक शिकायतों पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर आईं। दर्जनों आपत्तियां डीएम के जनता दरबार में पहुुंची। डीएम ने अब इन्हें डीपीआरओ को निस्तारण के लिए भेज दिया है।