Move to Jagran APP

राजा महेंद्र सिंह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्‍प Aligarh news

इगलास नगर के हाथरस मार्ग स्थित शिवपार्क में राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जाट सभा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 04:01 PM (IST)
राजा महेंद्र सिंह के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्‍प Aligarh news
कार्यक्रम का आयोजन जाट सभा द्वारा किया गया था।

अलीगढ़, जेएनएन : इगलास नगर के हाथरस मार्ग स्थित शिवपार्क में राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जाट सभा द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

सच्‍चे देशभक्‍त, क्रांतिकारी व समाज सुधारक थे राजा 

वक्ताओं ने कहा कि राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म एक दिसंबर 1886 को हाथरस के कस्बा मुरसान में राजा बहादुर घनश्याम सिंह के यहां हुआ था। वह एक सच्चे देशभक्त, क्रांतिकारी और समाज सुधारक थे। वह आर्यन पेशवा के नाम से प्रसिद्ध थे। इस मौके पर डॉ. सत्यपाल सिंह, उदयवीर सिंह, हरवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, बल्लभ चौधरी, डॉ. रोहित सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिनेश चौधरी, मुकेश चौधरी, उपेंद्र चौधरी, गुलाब सिंह, राजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह आर्य, मदन सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह आदि थे। वहीं कस्बा बेसवां स्थित धरणीधर सरोवर पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह का जन्मदिन जाट महासभा व भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में मनाया गया।

राजा ने हमेशा शिक्षा और आजादी के लिए संघर्ष किया

परोपकार सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में आज गांव नगला नन्नू में महान क्रांतिकारी मुरसान नरेश 'आर्यन पेशवा' राजा महेंद्र सिंह जी की 134 वीं जयंती मनाई गयी! संस्था के सदस्यों और ग्रामवासियों ने राजा साहब के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी! संस्था के अध्यक्ष जतन चौधरी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजा साहब ने जीवन पर्यन्त शिक्षा के लिए और देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था, हम सभी को राजा साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर बच्चों की शिछा के लिए अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए! राधा चौधरी ने 'ये देश किसानों और जवानों का है.... कविता के माध्यम से किसानों की पीड़ा सुनाई, डॉ. नरेंद्र सिंह आर्य, सूरज चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया। संस्था के प्रधान संरक्षक चौधरी सुरेंद्र सिंह आर्य ने राजा साहब की जीवनी को सविस्तार समझाते हुए कहा कि परोपकार संस्था द्वारा 'महिला सशक्तिकरण मिशन' के तहत राजा महेंद्र प्रताप सिंह जी की जयंती पर आज से कुशल ट्रेनरों द्वारा गांव तोछीगढ़ में बालिकाओं को "मुफ्त आत्म सुरछा प्रशिछण" दिया जायेगा, सभी क्षेत्रीय बालिकाएं मुफ्त प्रशिक्षण प्राप्‍त कर सकतीं हैं। संस्था द्वारा छेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों उमा चौधरी, सुगंधा उपाध्याय, चंचल रावत, कुलदीप चौधरी, शिवा रावत, युक्ति ठैनुआं, शाधना सिंह, रमा कुमारी, नवीन कुमार, राहुल कुमार, प्रशांत उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया। सभा की अध्यछता महावीर सिंह व संचालन पवन चौधरी ने किया मनोज ठैनुआं, साहब सिंह, डिगंबर सिंह, सुशील कुमार, तेर सिह, विजय सिंह, राजकुमार सिंह, राजन सिंह, उदयवीर सिंह, दुर्जन सिंह, शंकर सिंह, कुलदीप,देवराज सिंह आदि के साथ सभी ग्रामीण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.