262 बाल विज्ञानियों ने पेश किए शोधपत्र
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस के विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवा
जागरण संवाददाता, अलीगढ़ : राष्ट्रीय बाल विज्ञान काग्रेस के विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार विषय पर जनपदीय कार्यक्रम रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज (केपी इंटर कॉलेज) में हुआ। इसमें 80 विद्यालयों के 262 समूहों ने प्रतिभाग कर अपने शोधपत्र पेश किए। इसमें कुल 1092 बाल विज्ञानियों ने भाग लिया। उद्घाटन आइजी जोन डॉ. संजीव गुप्ता, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय, कॉलेज प्रबंधक अशोक सक्सेना ने दीप प्रज्वलन कर किया।
आइजी ने कहा कि बच्चों को हमेशा अपने अध्यापकों व अभिभावकों से नए-नए प्रश्न पूछने चाहिए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेद्र शर्मा ने जिले में विज्ञान प्रसार के लिए हर विद्यालय में विज्ञान समन्वयक नियुक्त करने की घोषणा की।
जिला समन्वयक डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि नवाचारी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का उपयोग कर प्रभावी प्रबंधन के तरीके विकसित करें। संचालन जिला सचिव पीयूष दत्त शर्मा व श्रीराम प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. आरपी वाष्र्णेय, तीरथ कुमार, नीरज पाठक, योगेंद्र राज सिंह, प्रदीप कुमार, अशोक गुप्ता आदि रहे।