Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस 2022: हाथरस की सीओ रुचि गुप्ता को क्‍यों मिलेेगा डीजीपी प्रशंसा सम्मान, जाने विस्‍तार से

Republic Day 2022 गणतंत्र दिवस पर बुधवार को हाथरस शहर की क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता को डीजीपी प्रशंसा सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर हाथरस गेट केडी शर्मा और दो अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

By Sandeep Kumar SaxenaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 10:57 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 10:57 PM (IST)
गणतंत्र दिवस 2022: हाथरस की सीओ रुचि गुप्ता को क्‍यों मिलेेगा डीजीपी प्रशंसा सम्मान, जाने विस्‍तार से
Republic Day 2022: क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता को डीजीपी प्रशंसा सम्मान दिया जाएगा।

हाथरस, जागरण संवाददाता। गणतंत्र दिवस पर बुधवार को हाथरस शहर की क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता को डीजीपी प्रशंसा सम्मान दिया जाएगा। इसके अलावा इंस्पेक्टर हाथरस गेट केडी शर्मा और दो अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

prime article banner

इस तरह किए थे सराहनीय कार्य

सीओ सिटी रुचि गुप्ता 5 अक्टूबर 2020 से हाथरस में तैनात हैं। इस बीच कई उत्कृष्ट कार्य में उनका योगदान रहा। नौजरपुर में किसान हत्याकांड अंबरीश शर्मा की हत्या का मुद्दा काफी चर्चाओं में रहा था। एक मार्च 2021 को खेत पर मौजूदगी के दौरान किसान अंबरीश शर्मा को कुछ हमलावरों ने कई गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। एक मुकदमे को वापस कराने का दबाव बनाते हुए किसान को मौत के घाट उतारा गया था। इस मामले में मुख्य आरोपित एक लाख के इनामी गौरव शर्मा की गिरफ्तारी और घटना के अनावरण में सीओ की अहम भूमिका रही। इसके साथ ही नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए गांजे को पकड़वाने में कई कार्रवाई उनकी देखरेख में संपन्न हुई। इन उत्कृष्ट कार्याें के लिए सीओ रुचि गुप्ता को पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिह्न (सिल्वर) से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही हाथरस गेट के इंस्पेक्टर केडी शर्मा, सब इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र और हेड कांस्टेबल साेमवीर सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान दिया जाएगा।

स्कूल बंद होने से तिरंगा व अन्य सामानों की बिक्री कम

हाथरस। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम सीमित रहेंगे। स्कूलों में सीमित लोगों के बीच झंडारोहण किया जाएगा। सामूहिक रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं हो पाएंगे। वहीं कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया गया है। इसके अलावा अन्य सरकारी दफ्तरों में भी ध्वजारोहण किया जाएगा।कोरोना संक्रमण के कारण पहले से ही 30 जनवरी तक विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद चल रहा है। ऐसे में गणतंत्र दिवस की तैयारियां भी सीमित दिखाई दे रही हैं। स्कूलों व कालेजों में झंडारोहण के समय शिक्षक, प्रिसिपल व प्रबंधन से जुड़े लोग ही उपस्थित रहेंगे। बच्चों को नहीं बुलाया जा रहा है। आनलााइन संबोधन व कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है। स्कूल व कालेज बंद होने के कारण तिरंगा झंडा, झंडियो के अलावा अन्य सामानों की बिक्री पर भी असर दिखाई दिया। स्टेशनरी की दुकानों के अलावा अन्य दुकानों पर खरीदार कम पहुंचे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.