Move to Jagran APP

संविधान दिवस पर बाबा साहब को याद किया

संविधान दिवस पर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। इस अवसर पर बरौली में कांग्रेसियों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके सुझाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 01:20 AM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 01:20 AM (IST)
संविधान दिवस पर बाबा साहब को याद किया

अलीगढ़ : संविधान दिवस पर बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। इस अवसर पर बरौली में कांग्रेसियों ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके सुझाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस के जिला महासचिव अनिल चौहान ने कहा कि जिस शख्सियत की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं ऐसे संविधान रचयिता को लोग भूलते जा रहे हैं। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष कंछी लाल भारती, बीरी सिंह दलित, चौधरी अजीत सिंह, आदित्य शर्मा, सुबोध शर्मा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

सपा नेत्री लक्ष्मी धनगर ने

मनाया संविधान दिवस

संसू अकराबाद : सपा नेत्री लक्ष्मी धनगर व पूर्व सांसद प्रत्याशी अलीगढ ने गांव गुदमई, मिश्रीपुर में नुक्कड़ सभा कर महिलाओं व युवाओं को संविधान दिवस को लेकर जागरूक किया। मनाया। उन्होंने सभी को संविधान की गरिमा व सम्मान बनाये रखने की शपथ भी दिलाई। कहा, हमारे देश के संविधान निर्माण में कुल 2 वर्ष 11 माह 18 दिन का समय लगा, संविधान प्रारूप समिति ने आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को संविधान तैयार कर संसद में पेश किया। राष्ट्र, समाज या समुदाय के जीवन में संविधान का बहुत महत्व है। यह देश के नागरिकों को सभ्य और संगठित तरीके से रहने में मदद करता है।

पुलिस ने ली शपथ

थाना परिसर में समस्त पुलिसकर्मियों ने संविधान दिवस पर प्रस्तावना का पठन किया व मौलिक कर्तव्यों से संबंधित शपथ ली। उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम लोग भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व, संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिए ²ढ़ संकल्प लेते हैं। शपथ के दौरान उप निरीक्षक राधा कृष्ण, मुंशी प्रदीप कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप राना,विजय पाल, कोमल प्रसाद, होम गार्ड संजय कुमार, जगदीश कुमार, पोपेंद्र सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा।

छात्र-छात्राएं संवैधानिक आदर्शो का पालन करें : डा. फूल सिंह

संसू, छर्रा : श्री राममूर्ति गुप्ता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 72वें संविधान दिवस पर कार्यक्रम हुआ। संचालन इतिहास विभाग के प्रभारी डा. नरेंद्र कुमार सेहरा ने किया। डा. संतोष कुमार सिंह ने देश की सर्वोच्च विधि (संविधान) के आदर्शो को प्रत्येक व्यक्ति द्वारा जानना और मानना अनिवार्य बताते हुए एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। डा. रघुराज सिंह ने अधिकारों एवं दायित्वों को समझने एवं उनका अनुसरण करने पर बल दिया। प्रभारी प्राचार्य डा. फूलसिंह राजपूत ने संविधान में अधिक संख्या में हो रहे संवैधानिक संशोधनों पर चिता जाहिर की। साथ ही संविधान दिवस को न्याय दिवस के रूप में भी मनाने का सुझाव दिया। इस अवसर डा. नरेंद्र कुमार, डा. परवेज शमीम, डा. रोहिताश सिंह, शालिनी चौहान, डा. जावेद अख्तर, डा. नीरज उपाध्याय, दीपक प्रजापति, रवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

छात्रों ने ली सद्भावना की शपथ

संसू, पिसावा : कस्बा के रवि स्मारक पब्लिक इंटर कालेज में संविधान दिवस पर प्रधानाचार्य राजेश तौमर ने देश को संविधान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपप्रबंधक वीरेंद्र सिंह व प्रवक्ता अशोक कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं व स्टाफकर्मियों को एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भावना कायम रखने की शपथ दिलाई।

संविधान दिवस पर पुलिस

कर्मियों ने ली शपथ

संसू, गभाना: थाना पर संविधान दिवस पर एसआइ दिनेश यादव ने समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। कहा कि इसी दिन 1949 में हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। हमें भारत के संविधान के अनुरूप ही कार्य करना चाहिए। संविधान में सभी के अधिकार सुरक्षित हैं। संविधान हमें अनेकता में एकता रखना सिखाता है। सभी को अपने अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए और किसी के अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा पुलिस समाज की सुरक्ष के लिए है। हम सभी के जिम्मेदारी है कि हमें संविधान के दायरे में रहकर समाज सेवा करनी चाहिए तथा समाज को अपराध मुक्त किया जाए। इस मौके पर एसआइ नरेंद्र सिंह चौहान, मोनू आर्य, नरेंद्र कुमार, उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, नकुल अहलावत, राघवेंद्र सिंह, मोहनलाल, अमर सिंह, सोनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

संविधान दिवस पर गोष्ठी

संसू, इगलास : मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभाग के डीन एंड डायरेक्टर प्रो. शिवाजी सरकार ने कहा कि संविधान नियम और अधिकारों की व्याख्या करता है। सभी को इसका पालन करना चाहिए। विभाग अध्यक्ष मनीषा उपाध्याय ने कहा कि भारत के प्रत्येक व्यक्ति को भारतीय संविधान का अनुपालन करने की नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इस दौरान डा. संतोष कुमार गौतम, मयंक जैन आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.