Move to Jagran APP

राष्ट्र सेवा की पाठशाला है आरएसएस जो लोगो को देशभक्‍ति से जोड़ती है : ललित Aligarh news

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि अभी हाल में हुई बैठक में विभाग कार्यवाह रहे ललित कुमार को नई जिम्मेदारी मिली है उन्हें विभाग संघचालक की जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से दो जिले आते हैं। जिनमें अलीगढ़ और हाथरस है।

By Anil KushwahaEdited By: Published: Mon, 08 Feb 2021 02:13 PM (IST)Updated: Mon, 08 Feb 2021 02:15 PM (IST)
राष्ट्र सेवा की पाठशाला है आरएसएस जो लोगो को देशभक्‍ति से जोड़ती है : ललित Aligarh news
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि अभी हाल में हुई बैठक में विभाग कार्यवाह रहे ललित कुमार को नई जिम्मेदारी मिली है।

अलीगढ़, जेएनएन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कि अभी हाल में हुई बैठक में विभाग कार्यवाह रहे ललित कुमार को नई जिम्मेदारी मिली है, उन्हें विभाग संघचालक की जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ विभाग में प्रशासनिक दृष्टि से दो जिले आते हैं। जिनमें अलीगढ़ और हाथरस है। आरएसएस की दृष्टि से यहां पर चार जिले हैं, जिसमें अलीगढ़ महानगर, अतरौली, खैर और हाथरस है। ललित कुमार को इन चारों जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

loksabha election banner

संघ राष्‍ट्रवाद की पाठशाला

सह विभाग संघचालक की जिम्मेदारी संभालने के बाद ललित कुमार ने कहा की वह पहले की ही तरह कार्य करते रहेंगे। संघ में जिम्मेदारियां मिलती रहती हैं, हम सभी राष्ट्र भाव से सेवा करते रहते हैं। पहले भी वह जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा और कर्तव्य के साथ करते रहें हैं। उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्रवाद की पाठशाला है। यहां जो भी प्रवेश लेता है। उसे नियमित शाखा जाना पड़ता है। योग-व्यायाम, बौद्धिक, गणगीत, अमृत विचार आदि प्रतिदिन होते हैं। यही चीजे संघ के स्वयंसेवक को  देशभक्ति से जोड़ती हैं और वह देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठता है। इसके अलावा संघ का कोई स्पेशल प्रशिक्षण नहीं होता है।  हम सभी देश के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर करते हैं। क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरी है। उसी से हम सभी का वजूद है। देश पर जब भी समस्याएं आई हैं आरएसएस ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। संघ के स्वयंसेवक मदद के लिए हर जगह पहुंच जाते हैं। कोरोना के समय संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक स्वप्रेरणा से सेवा कार्य के लिए जुट गया था। स्वयंसेवक बस्तियों में भोजन और राशन पहुंचा रहे थे। सेवा भारती के माध्यम से पूरे देश में करोड़ों लोगों की मदद की गई। स्वयंसेवक प्रवासी मजदूरों की चिंता कर रहे थे, उन्हें दवा पहुंचाना, जलपान कराना और साथ ही दूरदराज से निकले प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया। संघ के स्वयंसेवकों को कोई निर्देश नहीं मिलता। ललित कुमार ने कहा कि नया दायित्व मिलने के बाद उनकी जिम्मेदारी और बढ़ी है। वह कोशिश करेंगे कि संघ का काम और अच्छी तरह से कर सकें। विभाग कार्यवाह का जो अनुभव उनके साथ है, वह उन्हें काफी मदद करेगा। ललित ने कहा कि तमाम लोगों की बधाइयां आ रही हैं लेकिन बस उन्हें सभी बंधुओं का स्नेह और प्रेम चाहिए वही उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.